AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

हथियारों की तस्करी में कांस्टेबल की मिलीभगत: कांस्टेबल सहित तीन गिरफ्तार

Lucky Jain by Lucky Jain
January 17, 2026
Reading Time: 1 min read
jodhpur Police arrest constable with two accused for arms smuggling


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जोधपुर,(एआर लाइव न्यूज)। जोधपुर पुलिस ने अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त और तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पुलिस कांस्टेबल सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कार्रवाई में पकड़ी गयी एक अवैध पिस्टल को लेकर पूछताछ और पड़ताल की गयी तो यह अवैध पिस्टल विभाग के ही पुलिस कांस्टेबल रामप्रकाश की मदद से तस्करों ने खरीदी थी। जोधपुर एसीपी आनंद सिंह ने बताया कि अवैध हथियारों की धरपकड़ अभियान के तहत अवैध पिस्टल की खरीद-फरोख्त व तस्करी में लिप्त जोधपुर पुलिस लाइन में कार्यरत कांस्टेबल रामप्रकाश (30) पुत्र भंवर सिंह जाट, मधुबन हाउसिंग बोर्ड निवासी अर्सलान उर्फ छोटू (29) पुत्र मोहम्मद असलम और भोमसिंह को गिरफ्तार किया है। jodhpur Police arrest constable with two accused for arms smuggling, illegal pistol seized

5000 के कमीशन के लालच में तस्करी की, अब जा सकती है नौकरी

कुड़ी भगतासनी थाना पुलिस ने डीएसटी के साथ मिलकर हाउसिंग बोर्ड सेक्टर-8 में दबिश देकर अर्सलान को पकड़ उससे एक अवैध पिस्टल बरामद की थी। अर्सलान ने पूछताछ में बताया कि उसने यह अवैध पिस्टल 35 हजार रूपए में भोम सिंह के खरीदी थी। पुलिस ने भोमसिंह को पकड़ जब पूछताछ की तो कांस्टेबल रामप्रकाश के नाम का खुलासा हुआ। भोम सिंह ने बताया कि यह पिस्टल तस्करों से खरीदवाने में रामप्रकाश ने मध्यस्थता की थी। इस मध्यस्थता के उसको 35 हजार रूपए में से 5000 रूपए कमीशन दिया गया था। पुलिस ने भोम सिंह के बताए तथ्यों का वैरीफिकेशन किया तो अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त में उसकी मिलीभगत पायी गयी। इस पर पुलिस ने आज शनिवार को कांस्टेबल रामप्रकाश को भी गिरफ्तार कर लिया है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsarms smugglingarms smuggling in jodhpurjodhpur policejodhpur Police arrest constable for arms smugglinglatest news in hindipolice involved in arms smugglingudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .