AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर: छह साल की मासूम से दुष्कर्म, चाइल्ड पोर्न देखने की लत ने बनाया हैवान

Lucky Jain by Lucky Jain
January 16, 2026
Reading Time: 1 min read
udaipur six year old girl rape, police arrest accused


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आरोपी गिरफ्तार : आरोपी चॉकलेट दिलाने के बहाने ले गया बच्ची को

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर के गोगुंदा थाना क्षेत्र के एक गांव में छह साल की मासूम से दरिंदगी की घटना सामने आयी है। आरोपी बच्ची के पिता का परिचित था और बच्ची को चॉकलेट दिलवाने के बहाने साथ ले गया। मामला सामने आते हुए पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच कर रहे डीएसपी छगन राजपुरोहित ने बताया कि आरोपी पश्चिम बंगाल के मालदा निवासी कालू (20) पुत्र वासु गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है, मौके से अहम साक्ष्य एकत्रित कर लिए गए हैं, एफएसएल सैंपल लिए गए हैं। मामले का अनुसंधान जारी है। आरोपी का मोबाइल भी जब्त कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता के पिता और आरोपी परिचित हैं। इसलिए बच्ची भी आरोपी कालू को जानती थी। गुरूवार को आरोपी मौका देखकर बच्ची को चॉकलेट बिस्किट दिलाने के नाम से साथ ले गया और सूनसान इलाके के लेजाकर बच्ची से हैवानियत की। आरोपी ने बच्ची को यह बात किसी को नहीं बताने की धमकी देकर डराया। रोती-बिलखती बच्ची जब बदहवास हालत में घर पहुंची तो परिजनों ने उसके साथ हुई घटना का पता चला। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

स्पेशल इनवेस्टिगेशन यूनिट (महिला अपराध) के डीएसपी छगन राजपुरोहित, थानाधिकारी श्याम सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए और बच्ची का मेडिकल करवाया गया। बच्ची की हालत स्थिर है और वह माता-पिता के साथ है। हालां कि बच्ची बेहद डरी हुई है। पुलिस टीम ने आरोपी को चिह्नित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी और आरोपी कालू को गिरफ्तार कर लिया।

चाइल्ड पोर्न देखने की लत ने बनाया मानसिक विकृत

पुलिस अनुसंधान में सामने आया है कि आरोपी चाईल्ड पोर्न वीडियो देखने का आदी था और उसके मोबाइल में इसी प्रकार के आपत्तिजनक वीडियो भरे पड़े थे। यही वीडियो देखकर वह इतना मानसिक विकृत हो गया कि उसने परिचित की 6 साल की मासूम बच्ची को ही अपना शिकार बना डाला, जिसे वह बच्ची अंकल कहकर बुलाती थी।

चाइल्ड पोर्न देखने से मानसिक विकृत हो इस तरह की घिनौनी वारदात करने का यह उदयपुर में दूसरा मामला है। मावली में दो वर्ष पूर्व बच्ची के दुष्कर्म और हत्या के मामले में भी आरोपी इसी प्रकार की विकृत मानसिकता का था। मावली केस के आरोपी को न्यायालय द्वारा फांसी की सजा सुनायी जा चुकी है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newschild pornogaphycrime in udaipurlatest news in hindipolice arrest accusedRajasthanrajasthan newsrape in udaipurudaipurUdaipur newsudaipur news updateUdaipur Policeudaipur police arrest rape accusedudaipur six year old girl rape

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .