AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

12वां उदयपुर बर्ड फेस्टिफल-2026: रामसर साइट मेनार पहुंचे पक्षी प्रेमी

Lucky Jain by Lucky Jain
January 16, 2026
Reading Time: 1 min read
Udaipur Bird Festival-2026 starts Bird lovers arrive at Ramsar site Menar


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। वन विभाग की ओर से शुक्रवार को 12वें उदयपुर बर्ड फेस्टिवल 2026 का रामसर साइट मेनार गांव में शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय बर्ड फेस्टिवल में बड़ी संख्या में पक्षी प्रेमी, स्कूली बच्चे, स्थानीय ग्रामीण और वन विभाग के अधिकारीगण उपस्थित हुए। शुभारंग के साथ ही पक्षियों से संबंधित फोटो प्रदर्शनी, पेंटिंग और क्विज प्रतियोगिताएं भी हुईं, जिसमें पक्षी प्रेमियों और छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। वहीं 15 जनवरी को बर्ड रेस में पक्षी प्रेमियों ने विभिन्न जलाशयों पर जाकर पक्षियों की पहचान और गणना की। 12th Udaipur Bird Festival-2026 starts Bird lovers arrive at Ramsar site Menar

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने बताया कि पक्षियों के संरक्षण का संदेश देते हुए आज मेनार में उदयपुर बर्ड फेस्टिवल का शुभारंभ हुआ है। मेनार पक्षियों के लिए सुरक्षित स्थान इसलिए है, क्यों कि यहां के ग्रामीणों ने वर्षों से इनके संरक्षण का बीड़ा उठाया हुआ है। यहां इनका कोई शिकार नहीं कर सकता। लोग पक्षियों की अतिथि से भी बढ़कर परिवार का सदस्य मानकर चिंता करते हैं। प्रकृति और पक्षी संरक्षण का संदेश देता मेनार गांव पूरे देश के लिए एक मिसाल है।

Udaipur Bird Festival-2026 starts Bird lovers arrive at Ramsar site Menar -1

पक्षी प्रेमी शनिवार को बर्ड वॉचिंग के लिए विभिन्न जलाशयों पर जाएंगे

  • 16 जनवरी : बर्ड फेस्टिवल की शुरूआत, विभिन्न विद्यालयों के बच्चों के मध्य पेन्टिंग एवं नेचर क्विज़ प्रतियोगिता होगी। रामसर साईट मेनार पर पक्षी फोटो गेलेरी एवं स्टाम्प प्रदर्शनी साथ ही फिल्ड विजिट में बर्ड वॉचिंग।
  • 17 जनवरी : मेवाड़ के मुख्य वेटलैंड जलाशयों पर पक्षी प्रेमी बर्ड वॉचिंग के लिए जाएंगे। विषय विशेषज्ञ भी साथ होंगे। फील्ड विजिट 6 अलग-अलग रूट पर रहेगी। इसमें 1 किशन करेरी-बडवई-बडूपा, 2 रुण्डेडा-मेनार-खेरोदा, 3 चिरवा-नाथद्वारा-घासा- राज्यावास-रिछेड, 4 मंगलवाड-नगावली-वल्लभनगर-खडोदा, 5 पीलादर-मक्कड-शाह-देवगांव, 6 पीलादर-मक्कड-शाह-चावण्ड तथा भूपालसागर-डिण्डोली-कपासन शामिल है।
  • 18 जनवरी : समापन और पुरस्कार वितरण समारोह

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: 12th Udaipur Bird Festival-202612th Udaipur Bird Festival-2026 starts Bird lovers arrive at Ramsar site Menarar live newslatest news in hindimenar talab udaipur Ramsar sitesRajasthanrajasthan newsramsar site menarRamsar sites Menar and Khichanudaipurudaipur bird festivalUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .