शादी समारोह से लौट रहा था परिवार
चित्तौड़गढ़,(एआर लाइव न्यूज)। चित्तौड़गढ़ जिले के भादसोड़ा थाना क्षेत्र में उदयपुर-चित्तौड़गढ़ नेशनल हाईवे पर नरधारी के पास गुरूवार रात हुए भीषण कार हादसे में पति-पत्नी सहित चार लोगों की मौत हो गयी, वहीं इनका आठ वर्षीय बेटा घायल है। कार सवार दंपत्ति चित्तौड़गढ़ के रहने वाले थे और उदयपुर में शादी समारोह अटेंड कर वापस लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि हाईवे पर किसी जानवर को बचाने के चलते कार असंतुलित होकर डिवाइडर के दूसरी लेन पर चली गयी और वहां सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गयी। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। Car accident on Udaipur-Chittorgarh highway Four died including husband-wife
पुलिस ने बताया कि हादसे में चित्तौड़गढ़ के मधुबन क्षेत्र निवासी रिंकेश नानवानी (40), उनकी पत्नी सुहानी (38), चाची रजनी (58) और फूफा एमपी के रतलाम हाल इंदौर निवासी हीरानंद लालवानी (60) की मौत हुई है, वहीं रिकेंश का बेटा 8 वर्षीय वैभव घायल है। रिंकेश परिवार के साथ शादी समारोह में उदयपुर आए थे। शादी अटैंड कर ये सभी कार से वापस चित्तौड़गढ़ लौट रहे थे। हाईवे पर अचानक सामने आए किसी जानवर को बचाने के चलते इन्होंने ब्रेक लगाए, इससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर सड़क के दूसरी तरह चली गयी और सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गयी।
कार के दरवाजे कटर से काट शव बाहर निकाले
पुलिस ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार सवार सभी लोग अंदर बुरी तरह फंसे थे। कटर से कार के दरवाजे काट कर शवों और घायलों को निकाला जा सका। रिंकेश और उसकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गयी थी, जबकि चाची रजनी और फूफा हीरानंद ने अस्पताल जाते समय एंबुलेंस में दम तोड़ दिया। कार सवार पांच लोगों में रिंकेश के बेटे को ही बचाया जा सका।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


