गीतांजली हॉस्पिटल में अत्याधुनिक ईपी मशीन की शुरुआत
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। गीतांजली हॉस्पिटल में ह्रदय रोग में अनियमित धड़कनों के उपचार के लिए अत्याधुनिक ईपी (Electrophysiology) एवं आरएफए (RFA) मशीन लगायी गयी है। इससे हृदय की धड़कन संबंधी जटिल बीमारियों का अत्यंत सटीक और आधुनिक उपचार संभव हो सकेगा। गीतांजली हॉस्पिटल में यह तकनीक कार्डियोलॉजी, कार्डियो-थोरेसिक सर्जरी, विभागों के समन्वय से मरीजों को बेहतर, सुरक्षित और समग्र इलाज प्रदान करेगी और हार्ट रिदम डिसऑर्डर (arrhythmias) से पीड़ित मरीजों के उपचार में कारगर साबित होगी। Electrophysiology and rfa machine in geetanjali hospital for treatment of Heart rhythm problems
ह्रदय रोग विभागाध्यक्ष व विशेषज्ञ डॉ. रमेश पटेल के अनुसार ईपी स्टडी मशीन की मदद से हृदय की विद्युत गतिविधियों की गहराई से जांच कर बीमारी की जड़ तक पहुंचना संभव होगा। इससे बिना बड़ी सर्जरी के कई जटिल हृदय रोगों का इलाज किया जा सकेगा। इपी विशेषज्ञ डॉ गौरव मित्तल ने बताया कि इस तकनीक के आने से न केवल दक्षिण राजस्थान बल्कि आसपास के राज्यों के मरीजों को भी बेहतर कार्डियक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


