उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर के बावलवाड़ा थाना क्षेत्र में बेड़नपाड़ा के मौसेरे भाई बीती रात शराब पार्टी के दौरान पुराने विवाद को लेकर ऐसे झगड़े कि एक ने कुल्हाड़ी से वार कर दूसरे की हत्या की दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को मोरचरी रखवाया गया, वहीं पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। man killed his maternal cousin brother in bawalwara udaipur
पुलिस ने बताया कि बेड़नपाड़ा निवासी मन्नालाल उर्फ मनीष (20) पुत्र केशु लाल कसौटा की हत्या हुई है। हत्या के आरोप में मौसेरे बड़े भाई मुकेश (21) को गिरफ्तार कर लिया गया है। वारदात मंगलवार रात की है, जब दोनों मौसेरे भाई घर से कुछ दूर ही शराब पार्टी कर रहे थे। दोनों के बीच पुरानी किसी बात पर विवाद भी चल रहा था। उसी बात पर शराब पार्टी के दौरान दोनों झगड़ पड़े। झगड़ा इतना बढ़ गया कि आवेश में आए मुकेश ने पास पड़ी कुल्हाड़ी से मनीष के सिर, गर्दन पर कुल्हाड़ी मार दी। कुल्हाड़ी के वार से घायल मनीष की मौके पर ही मौत हो गयी।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


