2 हजार से अधिक प्रदर्शनकारियों की मौत : अमेरिका कभी भी कर सकता है अटैक
एआर लाइव न्यूज। ईरान में हिंसक प्रदर्शन जारी है, भारतीय दूतावास ने ईरान में मौजूद भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी कर तत्काल ईरान से निकलने की सलाह दी है। जारी एडवायजरी में कहा है कि छात्र, तीर्थयात्री, व्यापारी या पर्यटक सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे जो भी साधन मिले उससे तत्काल ईरान छोड़ दें। सरकार यह भी कहा है कि नागरिक ट्रेवल संबंधी सभी दस्तावेज साथ रखें और ईरान में मौजूद भारतीय नागरिक भारतीय दूतावास के संपर्क में रहें। indian embassy advisory to all indians to leave iran immediately amid iran tension and rising Violent agitation
यूएस प्रेसीडेंट डोनाल्ड ट्रम्प ने इन हिंसक प्रदर्शनों के बीच ईरान के प्रदर्शनकारी लोगों को सरकारी इमारतों पर कब्जा करने के लिए कहा है। ट्रम्प ने उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर लिखा है कि ईरान के देशभक्त प्रदर्शन करते रहें और अपनी संस्थाओं को अपने कब्जे में लें। मदद रास्ते में हैं। जो लोग प्रदर्शनकारियों की हत्या कर रहे हैं, उनके नाम नोट कर लो। उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। ट्रम्प के ये कहने कि मदद रास्ते में है, से माना जा रहा है कि ईरान के बिगड़ने हालात के बीच अमेरिका कभी भी ईरान पर अटैक कर सकता है।
2000 से अधिक लोगों की मौत
इंटरनेशनल लेवल के मीडिया अनुसार ईरान में 2000 से अधिक लोगों की मौत बतायी जा रही है। हालां कि दावा यह भी किया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या 2 हजार से भी काफी ज्यादा है। स्थानीय मीडिया के अनुसार मृतकों में प्रदर्शनकारियों के साथ सुरक्षा बलों के शव भी शामिल होंगे। मरने वाले ज्यादातर लोगों की मौत गोली लगने से हुई है।
प्रदर्शनकारियों को फांसी देगी ईरान हुकूमत
ईरान में हिंसक विरोध प्रदर्शन शुरू हुए 18 दिन हो गए हैं। ईरान हुकूमत ने 10 हजार से अधिक प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें कई प्रदर्शनकारियों को फांसी दी जा सकती है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि अगर ईरान में अधिकारी सरकार के खिलाफ विद्रोह करने वाले लोगों को फांसी देना शुरू करते हैं तो अमेरिका कड़ा जवाब देगा।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


