AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

सीएम का पुलिस पर तंज- दूसरे राज्यों की ATS हमारे यहां आकर कारवाई करे यह सोचनीय विषय

Devendra Sharma by Devendra Sharma
January 8, 2026
Reading Time: 1 min read
rajasthan Police Conference 2026


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राज्य स्तरीय पुलिस सम्मेलन में बोले सीएम भजनलाल शर्मा,गैंगस्टर्स राजस्थान में आए नहीं और आए तो यहां से वापस जाए नहीं

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरूवार को जयपुर में राजस्थान पुलिस अकादमी में विकसित भारत में पुलिस व्यवस्था विषय पर आयोजित राज्य स्तरीय पुलिस सम्मेलन को संबोधित करते हुए कई मामलों में पुलिस व्यवस्था की तारीफ की। दूसरी तरफ उन्होंने कुछ बड़े उदाहरण देते हुए पुलिस अधिकारियों को नसीहत भी दी। rajasthan Police Conference 2026

भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान वो प्रदेश है जहां से 5 राज्यों की सीमाएं जुड़ी हुई। ऐसे में पुलिस की चुनौती और बढ़ जाती है। कई बार अपराधी इसका फायदा उठाते हैं ऐसे में हमें ऐसा तंत्र विकसित करना है जिससे ऐसे अपराधियों पर और प्रभावी अंकुश लग सके।सीएम ने चिंता जतायी कि मुंबई से एटीएस टीम ने यहां आकर कारवाई की, गुजरात की एटीएस ने जोधपुर और बाड़मेर जिले में कारवाई की। यह निश्चित रूप से सवालिया निशान होता है। यह सूचना हमारी जिला पुलिस के पास होनी चाहिए थी, लेकिन नहीं थी। इसका कारण भी हमें खोजना पड़ेगा। आप सबको मन में विचार करना होगा कि इसके पिछे आखिरकार कारण क्या है। यह कारवाई हमारी पुलिस द्वारा की जाती तो बेहतर संदेश जाता। rajasthan Police Conference 2026

rajasthan Police Conference 2026

हमें अपराधी से दो कदम आगे आना होगा

उन्होंने कहा कि गैंगस्टर्स राजस्थान में आए नहीं और आए तो यहां से वापस जाए नहीं। यह सुनिश्चिता करनी है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भी गैंगस्टर्स के लिए की जाने वाली पोस्ट की स्क्रीनिंग कर ऐसे लोगों की निगरानी और समझाइश की जाए। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में नशे की बढ़ते व्यापार पर चिंता जताते हुए पुलिस अधिकारियों से कहा कि नशे की तस्करी को जड़ से खत्म करने की जरूरत है। नशा ही संगठित अपराध को बढ़ावा देता है।

मुख्यमंत्री ने साइबर अपराध पर भी और प्रभावी नकेल कसने की जरूरत बताई। डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस सूचना तंत्र और खुफिया तंत्र को सशक्त बनाने की जरूरत पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें अपराधी से दो कदम आगे आना होगा। प्रौद्योगिकी और एआई का उपयोग खूफिया सूचनाओं के विश्लेषण में किया जाना चाहि उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में प्रदेश की कानून व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

पुलिस कल्याण के लिए उठाए गए बेहतर कदम

सीएम ने कहा कि हमारी सरकार पुलिस बल को मजबूत करने के लिए अनेक कदम उठा रही है। पुलिस आधुनिकीकरण व संबंधित आधारभूत संरचना के लिए 200 करोड़ का फंड गठित करने जा रहे हैं। 350 करोड़ की लागत से सरदार पटेल सेंटर फॉर साइबर कंट्रोल रूम एवं राजस्थान पुलिस तकनीकी प्रशिक्षण अकादमी की स्थापना करने जा रहे हैं। डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने कहा कि पुलिस को अपने दायित्वों को सार्थक बनाते हुए नवाचार को अपनाना होगा। इस अवसर पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म,मुख्य सचिव वी श्रीनिवास, अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) भास्कर ए, सावंत सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsChief Minister Bhajanlal SharmaCM Bhajan Lal Sharmalatest news in hindiphq jaipur rajasthanPolice Conference-2026rajasthan newsRajasthan Policerajasthan Police Conference 2026rajasthan Police Conference in jaipur 2026Udaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .