AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

हॉस्पिटल पर छापा: भ्रूण लिंक परीक्षण के आरोप में पकड़ीं गयीं अमर आशीष हॉस्पिटल की चिकित्सक डॉ. नीना सक्सेना

Lucky Jain by Lucky Jain
January 8, 2026
Reading Time: 1 min read
rajasthan pcpndt team raid on amar ashish hospital udaipur arrest doctor neena saxena for Fetal Sex Determination Test


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हॉस्पिटल की डॉक्टर ने गर्भवती को बताया भ्रूण का लिंग : डिकॉय ऑपरेशन में खुलासा, डिकॉय राशि के साथ पकड़ी गयी डॉक्टर

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राज्य पीसीपीएनडीटी प्रकोष्ठ की टीम ने बुधवार को उदयपुर में डिकॉय ऑपरेशन करते हुए भ्रूण लिंग परीक्षण के आरोप में एमबी हॉस्पिटल रोड, चेतक सर्किल स्थित अमर आशीष हॉस्पिटल की चिकित्सक डॉ. नीना सक्सेना और महिला दलाल पूजा सागर को पकड़ा है। टीम ने कार्रवाई करते हुए डिकॉय ऑपरेशन में उपयोग किए गए 30 हजार रुपए महिला चिकित्सक से बरामद किए और इन दोनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। state pcpndt team raid on amar ashish hospital udaipur caught doctor neena saxena for Fetal Sex Determination Test

पीसीपीएनडीटी (PC-PNDT) राज्य समुचित प्राधिकारी अध्यक्ष एवं एनएचएम मिशन निदेशक डॉ. अमित यादव ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि उदयपुर व इसके आसपास के क्षेत्रों में दलाल व चिकित्सकों के गिरोह के माध्यम से भ्रूण लिंग परीक्षण कार्य किया जा रहा है। इस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हेमन्त जाखड़ के निर्देशन में पुलिस निरीक्षक मंजू मीणा के नेतृत्व में डिकॉय टीम गठित कर उदयपुर भेजी गई।

तीस हजार रूपए लेकर डॉक्टर ने बताया भ्रूण लिंग

डॉ. अमित यादव ने बताया कि उदयपुर निवासी महिला दलाल पूजा सागर ने गर्भवती महिला (डिकॉय सदस्य) को महाराणा भूपाल अस्पताल के सामने 35 हजार रुपए की राशि लेकर बुलवाया। दलाल पूजा डिकॉय गर्भवती को हॉस्पिटल रोड, चेतक सर्किल स्थित अमर आशीष अस्पताल एवं टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर लेकर पहुंची और हॉस्पिटल संचालक डॉ. नीना सक्सेना से मिलवाया। इसके बाद महिला दलाल डिकॉय गर्भवती को धरा डायनोस्टिक नामक सेंटर पर लेकर गयी। वहां ढाई हजार रुपए की रसीद कटवाकर सोनोग्राफी की गयी और सोनोग्राफी रिपोर्ट, रसीद और फिल्म मय डॉक्टर की रेफरल स्लिप लेकर वापस अमर आशीष अस्पताल आ गयी। अमर आशीष हॉस्पिटल में डॉ. नीना सक्सेना ने गर्भवती से 30 हजार रुपए की राशि लेकर भ्रूण लिंग की जानकारी दी।

डिकॉय ऑपरेशन पूरा होते हुए डिकॉय गर्भवती ने टीम को इशारा किया। इशारा मिलते ही टीम ने अस्पताल में चिकित्सक डॉ. नीना सक्सेना को तत्काल मय राशि के पकड़ लिया गया और डिकॉय ऑपरेशन में उपयोग की गयी राशि भी बरामद की गयी। टीम ने महिला दलाल पूजा को भी पकड़ा है। परियोजना निदेशक पीसीपीएनडीटी डॉ. राकेश मीना ने बताया कि उक्त डिकॉय ऑपरेशन के बाद पीसीपीएनडीटी एक्ट (PC-PNDT Act) के प्रावधानों के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: amar ashish hospital test tube baby centre udaipurar live newsdr. neena saxenaFetal Sex Determination Test in udaipurlatest news in hindinational newsPCPNDT ACTRajasthanrajasthan newsrajasthan PCPNDT CellRajasthan pcpndt teamrajasthan pcpndt team raid on amar ashish hospital udaipurudaipurudaipur amar ashish hospitaludaipur dr neena arrest for Fetal Sex Determination TestUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .