AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

दिव्यांगता को चुनौती देकर शिखर पर पहुंचे डॉ.अरविंदर सिंह को देश के “टॉप चेंज मेकर्स” में स्थान

Lucky Jain by Lucky Jain
January 5, 2026
Reading Time: 2 mins read
arth ceo dr. arvinder Singh get front place in india today top change-makers of country


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

80% शारीरिक दिव्यांगता को मात देते हुए उन्होंने एडवेंचर स्पोर्ट्स और चिकित्सा जगत में जो मुकाम हासिल किया, उसने उन्हें निर्णायक मंडल की पहली पसंद बनाया

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। arth group ceo and three world record holder dr. arvinder singh अर्थ ग्रुप के सीईओ और तीन विश्व रिकॉर्ड धारक डॉ. अरविंदर सिंह ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सफलता का परचम लहराया है। प्रतिष्ठित इंडिया टुडे द्वारा जारी देश के टॉप 100 चेंजमेकर्स की सूची में डॉ. अरविंदर सिंह को स्थान मिला, साथ ही उनके प्रोफाइल को प्रथम स्थान पर प्रकाशित किया गया है। यह सम्मान उन्हें स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और सामाजिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके असाधारण और क्रांतिकारी कार्यों के लिए दिया गया है। arth ceo dr. arvinder Singh get front place in india today top change makers list

डॉ. अरविंदर सिंह की यात्रा संघर्ष और संकल्प की एक अद्वितीय मिसाल है। बचपन में 80 प्रतिशत शारीरिक दिव्यांगता (पोलियो) का सामना करने के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी। आज वे न केवल एक सफल चिकित्सक हैं, बल्कि एक कुशल उद्यमी, शिक्षक और समाजसेवी भी हैं। 168 से अधिक डिग्रियों और प्रमाणपत्रों के वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ डॉ. सिंह ने स्वास्थ्य सेवा (Healthcare) और कौशल विकास (एजुकेशन) के क्षेत्र में नए मानक स्थापित किए हैं। अभी डॉ. अरविंदर 100 देशो में लगभग 25 हज़ार प्रोफेशनल्स को ऑनलाइन प्रशिक्षण प्रदान करके भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। 80 प्रतिशत शारीरिक दिव्यांगता को मात देते हुए उन्होंने एडवेंचर स्पोर्ट्स और चिकित्सा जगत में जो मुकाम हासिल किया, उसने उन्हें निर्णायक मंडल की पहली पसंद बनाया।

हर उपलब्धि देश के युवाओं के लिए प्रेरणा

चेंजमेकर की भूमिका में डॉ. अरविंदर को एक ऐसे व्यक्तित्व के रूप में पहचाना गया है जो विपरीत परिस्थितियों में भी हार नहीं मानते। “खारदुंगला जैसे कठिन दर्रे पर बाइक चलाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने से लेकर ब्रिटिश पार्लियामेंट और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में सम्मानित होने तक” उनकी हर उपलब्धि भारत के युवाओं के लिए प्रेरणा है। डॉ. सिंह ने अभी दिव्यांगों के कानूनी अधिकारों के लिए संस्थान की स्थापना की है।

इस उपलब्धि पर डॉ.अरविंदर सिंह ने कहा इंडिया टुडे की सूची में शीर्ष स्थान पाना गर्व की बात है। यह सम्मान मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि उस सोच की जीत है जो मानती है कि शारीरिक अक्षमता आपकी प्रगति में बाधा नहीं बन सकती। मेरा प्रयास रहेगा कि मैं स्वास्थ्य, शिक्षा क्षेत्र के जरिए समाज में इसी तरह सकारात्मक बदलाव लाता रहूं। arth ceo dr. arvinder Singh get front place in india today top change-makers of country

क्लिक कर यह भी पढ़ें : बॉलीवुड के एक्टर भी डॉ. अरविंदर सिंह से हैं इंस्पायर

जानें सफलता के वो पांच सूत्र:-

know the power of will power and focus :-

Tags: ar live newsarth ceo dr. arvinderarth ceo dr. arvinder Singh get front place in india today top change makersarth ceo dr. arvinder Singh get front place in india today top change makers of indiachange-makers of indiadr. arvinder singhdr. arvinder singh achievementsDr. Arvinder Singh business coach for health care professionalsdr. arvinder Singh change makers of indiaindia today top change-makers of countrylatest news in hindimotivational speaker dr. arvinder singhnational newsRajasthanrajasthan newsudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .