AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

दो लाख लोगों ने देखा शिल्पग्राम उत्सव: अभूतपूर्व कीर्तिमान किए स्थापित

Lucky Jain by Lucky Jain
January 2, 2026
Reading Time: 1 min read
shilpgram utsav 2025 create new record of visitors


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पिछले वर्षों की तुलना में इस बार सबसे ज्यादा टिकट बिके

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर वासियों और यहां आने वाले पर्यटकों को शिल्पग्राम उत्सव का वर्षभर इंतजार रहता है, यह बात इस बार यहां पहुंचे लोगों की संख्या से भी साबित हो गयी। इस बार दस दिनों के शिल्पग्राम उत्सव में करीब 2 लाख लोग पहुंचे और लोगों ने यहां क्राफ्ट आइटम्स की भी खूब खरीददारी की, 1 लाख 88 हजार लोगों ने तो टिकट खरीदकर शिल्पग्राम में प्रवेश किया, जबकि पास एंट्री अलग हैं। शिल्पग्राम उत्सव में पहुंचने वाले पर्यटकों की संख्या का यह अपने आप में एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड है, क्यों कि इससे पहले इतनी संख्या में लोग पहले नहीं पहुंचे थे। shilpgram utsav 2025 create new record of visitors 2 lakh tourist and citizens visits shilpgram utsav in ten days

पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर के निदेशक फुरकान खान ने बताया कि शिल्पग्राम उत्सव-2025 ने कई मायनों में अभूतपूर्व कीर्तिमान स्थापित किए हैं। इस बार टिकट बिक्री के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए, वहीं क्राफ्ट बिक्री ने भी नया रिकॉर्ड बनाया है। 31 दिसंबर को संपन्न हुए 10 दिवसीय उत्सव में 1 लाख 88 हजार से अधिक टिकट बिके, तो क्राफ्ट भी 6 करोड़ 35 लाख से अधिक के बिके।

shilpgram utsav 2025 create new record of visitors

वर्ष 2013 की तुलना में 2025 में पहुंचे दोगुने पर्यटक

निदेशक फुरकान खान ने बताया कि वर्ष 2013 में शिल्पग्राम उत्सव की टिकट बिक्री तकरीबन 93000 थी। 2014 में जब यहां निदेशक पद पर जॉइन किया तब सोचा था कि एक दिन यहां आने वाले शहरवासियों और पर्यटकों संख्या दोगुनी होगी। वो सपना शिल्पग्राम उत्सव 2025 में पूरा हुआ। 2013 के बाद हर वर्ष शिल्पग्राम उत्सव को लेकर लोगों का क्रेज बढ़ा है। यहां लोगों में क्राफ्ट आईटम्स की खरीददारी को लेकर जितना क्रेज रहता है, उतना ही सांस्कृतिक संध्या के कार्यक्रम भी पसंद किए गए। इसी का परिणाम है कि शिल्पग्राम उत्सव-2025 (shilpgram utsav 2025 ) में रिकॉर्ड टिकट बिक्री 1 लाख 88 हजार 735 हो गई, जो 2013 से दोगुनी है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newslatest news in hindiRajasthanrajasthan newsshilpgram utsav 2025shilpgram utsav 2025 create new recordshilpgram utsav 2025 create new record of visitorsshilpgram utsav 2025 create new record of visitors 2 lakh tourist and citizens visits shilpgram utsav in ten daysshilpgram utsav 2025 in udaipurudaipurUdaipur newsudaipur news updateudaipur shilpgram utsav 202

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .