AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Udaipur

गीतांजली मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा शिक्षा में नई तकनीकी पहल, वर्चुअल डिसेक्शन टेबल का उद्घाटन

Lucky Jain by Lucky Jain
January 2, 2026
Reading Time: 1 min read
geetanjali medical college and hospital inaugurates Virtual Dissection Table – VDT for medical students prectice


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल (जीएमसीएच) उदयपुर के एनाटॉमी विभाग में अत्याधुनिक वर्चुअल डिसेक्शन टेबल (Virtual Dissection Table – VDT) का शुभारंभ किया गया। इस अत्याधुनिक तकनीक का उद्घाटन गीतांजली ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अंकित अग्रवाल ने किया है। वर्चुअल डिसेक्शन टेबल एक अत्याधुनिक 3डी इंटरएक्टिव तकनीक है, जिसके माध्यम से मेडिकल छात्र मानव शरीर रचना को गहराई से समझ सकेंगे। यह नवीन तकनीक स्नातक (UG), स्नातकोत्तर (PG) छात्रों एवं सर्जिकल टीम के लिए शिक्षण अनुभव को और अधिक प्रभावी बनाएगी तथा मानव शरीर की संरचना को बेहतर तरीके से समझने में सहायक सिद्ध होगी। geetanjali medical college and hospital inaugurates Virtual Dissection Table – VDT for medical students prectice

गीतांजली ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अंकित अग्रवाल ने कहा कि आधुनिक चिकित्सा शिक्षा में तकनीक का समावेश अत्यंत आवश्यक है। वर्चुअल डिसेक्शन टेबल एनाटॉमी विभाग के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिससे विद्यार्थियों को हैंड्स-ऑन अनुभव प्राप्त होगा और मानव शरीर रचना की गहन एवं व्यावहारिक समझ विकसित होगी। इस अवसर पर माननीय कुलपति डॉ. राकेश कुमार व्यास, वाइस प्रेसिडेंट सीए संदीप कुणावत, डीन डॉ. संगीता गुप्ता सहित गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के वरिष्ठ फैकल्टी सदस्य, स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इस नई सुविधा के शुभारंभ से गीतांजली मेडिकल कॉलेज चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक और सशक्त कदम आगे बढ़ा रहा है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsgeetanjali medical college and hospitalgeetanjali medical college and hospital inaugurates Virtual Dissection Table – VDTGMCH Udaipurlatest news in hindiudaipurUdaipur newsudaipur news updateVirtual Dissection Table – VDT

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .