राजस्थान के कई भागों में हुई मावठ,फसलों को होगा फायदा: राजसमंद सहित कई जिलों में हुई मावठ की बारिश
उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। नए साल की शुरूआत में ही प्रदेश के कई भागों में मावठ की अच्छी बारिश होने से किसानों में खुशी नजर आ रही है। बीती रात और आज गुरूवार सुबह भी कई जगह मावठ की बारिश हुई। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सर्वाधिक 30 मिलीमीटर यानी करीब सवा इंच बारिश हुई है। इस क्षेत्र में बादल ऐसे बरसे कि मानसूनी बारिश हो रही हो। उदयपुर संभाग के राजसमंद जिले में भी कुछ जगह मावठ की बारिश हुई है। mawath rain in rajasthan
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। सर्वाधिक 30 मिलीमीटर बारिश श्रीडूंगरगढ़(बीकानेर)में दर्ज हुई है। आज सुबह भी प्रदेश में कई जगह हल्की बारिश का दौर चला। अमजेर और कोटा क्षेत्र में भी मावठ की बारिश हुई है। mawath rain in rajasthan

राजसमंद जिले में भी दिखा मावठ का असर
सुबह आठ बजे तक पिलानी झूंझूनु में 13 मिलीमीटर, राजसमंद के देवगढ़ में 10, आमेट 10, भीलवाड़ा के आसींद में 10, चुरू 20, मारवाड़ जक्शन 10, बाड़मेर 10, देसूरी 10, चित्तौड़ 4 और जालोर में 5 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। प्रदेश में अन्य कई क्षेत्रों में भी हल्की बारिश हुई है। कोहरे के कारण कई क्षेत्रों में सुबह के समय विजिबिलिटी 200 मीटर से कम होने से वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। उदयपुर जिले में भी आज सुबह कुछ बूंदाबांदी या हल्की बारिश हुई।

अति घना कोहरा
मौसम विभाग के अनुसार आज 1 जनवरी को जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में हल्की बारिश होने की संभावना है। आगामी 2-3 दिन राज्य के अधिकांश भागों में घने से अतिघना कोहरा दर्ज होने की संभावना है। इस दौरान दृश्यता 100 मीटर से भी कहीं-कहीं नीचे दर्ज की जा सकती है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


