AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

नववर्ष पर सांवलिया सेठ जी के दर्शन करने पहुंचेंगे लाखों श्रद्धालु

Lucky Jain by Lucky Jain
December 30, 2025
Reading Time: 1 min read
sawariya seth temple special arrangements for pilgrims on new year 2026


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मंदिर मंडल और स्थानीय प्रशासन ने की विशेष तैयारियां : रविवार को पहुंचे 4 लाख से अधिक श्रद्धालु, नए साल पर 10 से 12 लाख श्रद्धालु पहुंचने की उम्मीद

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। देश के प्रसिद्ध मंदिर में शुमार चित्तौड़गढ़ स्थित श्री सांवलिया सेठ (shri sanwaliya seth) के दरबार में नववर्ष के अवसर पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है, इसी को देखते हुए मंदिर मंडल और स्थानीय प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो और उन्हें दर्शन हो जाएं, ऐसे में मंदिर में सुरक्षा, यातायात, दर्शन व्यवस्था और साफ-सफाई के विशेष इंतजाम किए हैं। श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए 2 जनवरी तक वीआईपी दर्शन पूर्व रूप से बंद रहेंगे, ताकि आम श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित दर्शन मिल सकें। आज 30 दिसंबर को एकादशी, 31 दिसंबर को द्वादशी और नववर्ष 1 और 2 जनवरी इन 4 दिनों में 10-12 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के सांवलिया सेठ जी के दर्शन करने पहुंचने की उम्मीद है। sawariya seth temple special arrangements for pilgrims on new year 2026

श्री सांवलिया सेठ मंदिर मंडल के अध्यक्ष हजारीलाल वैष्णव ने बताया कि सांवलिया सेठ की कृपा से मंदिर में श्रद्धालु प्रतिवर्ष बढ़ते जा रहे हैं। मंदिर मंडल, स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने मिलकर ऐसी व्यवस्था की है कि श्रद्धालुओं को दर्शन सुगमता से हों। इस बार मीरा सर्किल से ही बेरिकेड्स लगाकर विशेष व्यवस्था की है। मीरा सर्किल से श्रद्धालु पैदल-पैदल मंदिर में आकर दर्शन कर सकेगा। वाहनों की पार्किंग के लिए व्यवस्थाएं की हैं, ताकि वाहन पार्क कर श्रद्धालु मीरा सर्किल से मंदिर तक पैदल-पैदल आ जाए। रविवार को ही करीब 4 लाख श्रद्धालु दर्शन करने मंदिर पहुंचे थे। इसी अनुसार 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक श्रद्धालुओं की संख्या का अनुमान लगाकर व्यवस्था की गयी हैं। मंदिर मंडल, पुलिस, प्रशासन और राजस्व अधिकारी सभी मिलकर व्यवस्थाओं को मूर्त रूप दे रहे हैं।

इन चार दिनों के लिए निवेदन हैं कि वीआईपी प्रोटोकोल से आने का प्रयास न करें

अध्यक्ष हजारीलाल वैष्णव ने बताया कि मंदिर मंडल और प्रशान वीआईपी प्रोटोकोल के साथ आने वाले श्रद्धालुओं को वर्षभर सम्मान के साथ दर्शन करवाते हैं। अभी चार दिन 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक के लिए सरकार और स्थानीय प्रशासन की ओर से किसी प्रकार के प्रोटोकोल या अलग व्यवस्थाओं से श्रद्धालुओं को दर्शन करवाना निषेध किया गया है। वीआईपी प्रोटोकोल से आने वाले श्रद्धालुओं से हमारी अपील और निवेदन हैं कि इन चार दिन वे मंदिर मंडल या स्थानीय प्रशासन पर दबाव बनाकर दर्शन का प्रयास नहीं करें। इससे आम श्रद्धालुओं के साथ वीआईपी प्रोटोकोल से आने वाले श्रद्धालुओं को भी सुगमता होगी और हम पूरे वर्ष उनके लिए सांवलिया सेठ जी के दर्शन के और बेहतर इंतजाम कर सकेंगे।

संयम रखें, उग्र न हों

मंदिर मंडल सदस्य पवन तिवारी ने बताया कि मंदिर मंडल ने सभी श्रद्धालु और दर्शन व्यवस्था एवं सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों से अपील की है कि दर्शन करने के लिए लाइन में खड़े रहने के दौरान समय लगता है तो संयम बरतें। आमतौर पर सभी श्रद्धालु मंदिर मंडल द्वारा की गयी व्यवस्थाओ के अनुरूप ही चलकर दर्शन करते हैं। अमूमन करीब 1 घंटा लाइन में लगकर दर्शन हो रहे हैं। कभी कभी किन्हीं परिस्थितियों के बीच कोई श्रद्धालु या वहां मौजूद कर्मचारी उग्र हो जाते हैं, तो सभी से अपील है कि हैं, कोई भी उग्रता नहीं दिखाएं और संयम से दर्शन करें और कराएं।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newschittorgarh newslatest news in hindiRajasthanrajasthan newssanwaliya seth ji tamplesawariya seth mandir mandalsawariya seth mandir mandal newssawariya seth mandir newssawariya seth templesawariya seth temple special arrangements for pilgrims on new year 2026shri sanwaliya ji sethShri SanwaliyajiudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .