AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

नकली नोट गिरोह का खुलासा: 7 लाख 17 हजार के नकली नोट पकड़े

Lucky Jain by Lucky Jain
December 26, 2025
Reading Time: 1 min read
chandigarh police bust fake currency gang seized Fake notes worth rs 7 lakh 17 thousand, five accused arrest


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंडीगढ़,(एआर लाइव न्यूज)। चंडीगढ़ पुलिस ने नकली नोट छापने वाले बड़े गिरोह का खुलासा कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया और इनके कब्जे से 7 लाख 17 हजार 400 रुपये के 1777 नकली नोट बरामद किए। यह गिरोह पिछले कुछ समय में ही बड़ी संख्या में नकली नोट बाजारों में निकाल चुका है। आरोपियों के कब्जे से नकली नोट छापने में इस्तेमाल होने वाला प्रिंटर, इंक, कटर पेपर, धागे सहित अन्य कच्चा माल भी बरामद किया है। chandigarh police bust fake currency gang seized Fake notes worth rs 7 lakh 17 thousand, five accused arrest

चंडीगढ़ के डीएसपी क्राइम धीरज कुमार ने बताया कि चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नकली भारतीय करेंसी नोट छापने और सर्कुलेट करने वाले एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। शुरूआती जांच के बाद एफआईआर दर्ज कर टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी की और बड़ी रिकवरी की। इस मामले में मल्टी-स्टेट नेटवर्क का खुलासा हुआ है, जो हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में नकली नोट मार्केट में निकालने का काम कर रहा था।

एक गिरफ्तारी से खुला पूरा गिरोह

डीएसपी धीरज कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सबसे पहले सेक्टर 43 स्थित बस स्टैंड पर दबिश देकर आरोपी जम्मू निवासी अविनाश को पकड़ा था। चंडीगढ़ में वह जिस पीजी पर रह रहा था, वहां रेड की तो उसके साथी दिल्ली निवासी सत्यम का सुराग मिला। टीम ने अविनाश और सत्यम के रूम और इनकी निशानदेही पर कुल से रेड कर 6 लाख 76 हजार रुपये की फेक करेंसी बरामद की।

इन्हीं दोनों से पूछताछ में पुलिस को नकली नोट के सप्लायर हरियाणा के महेन्द्रगढ़ निवासी संदीप का पता चला। संदीप को पकड़ पुलिस ने उसके घर से भी फेक करंसी और नोट छापने का रॉ मटेरियल बरामद किया। इससे पूछताछ कर पुलिस ने देहरादून के अब्दुल्ला और उत्तर प्रदेश के शहजाद को पकड़ा और इनसे कुल 1 लाख 10 हजार के नकली नोट बरामद किए। इस तरह पुलिस टीम ने अब तक इन पांचों से कुल 7 लाख 17 हजार 400 रूपए की फेक करेंसी बरामद की है।

4 लाख के नकली नोट पर 1 लाख रूपए के असली नोट मिलते

नकली नोट छापने से लेकर सर्कुलेट करने का यह मल्टीस्टेट नेटवर्क टेलीग्राम के जरिए ऑपरेट हो रहा था। 1ध्4 या 1ध्3 के अनुपात पर सौदा होता था। 1 लाख रूपए की असली करेंसी के लेकर सप्लायर 3 लाख या 4 लाख रूपए के नकली नोट सप्लाई करेगा। पुलिस इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है, उस संबंध में पड़ताल कर रही है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newschandigarh policechandigarh police bust fake currency ganglatest news in hindiRajasthanrajasthan newsudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .