उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। नारायण सेवा संस्थान द्वारा उदयपुर के कुम्हारों का भट्टा स्थित बनाए गए वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी (World of Humanity) सिर्फ एक हॉस्पिटल और आर्टिफिशियल लिम्ब वर्कशॉप नहीं, बल्कि संपूर्ण दिव्यांग सेवा का वैश्विक केन्द्र है। यहां दिव्यांगजनों को अत्याधुनिक तकनीकों के साथ उपचार मिलेगा, साथ ही रोजगार प्रशिक्षण भी प्राप्त होगा, ताकि जब दिव्यांगजन वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी से समाज में लौटें तो आत्मविश्वास से परिपूर्ण हों।
नारायण सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया 11 मंजिला World of Humanity आधुनिकतम तकनीकों, विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं एवं दिव्यांगजनों के पुनर्वास की समर्पित भावना से निर्मित एक अद्वितीय सेवा केंद्र है। हमारा लक्ष्य है कि कोई भी दिव्यांग व्यक्ति सपनों से दूर न रहे। वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी आधुनिक विज्ञान के सहारे, मानवता के उत्थान का सेतु बनेगा।वीडियो पर क्लिक कर जानें- World of Humanity की एक झलक:-
भवन की प्रमुख विशेषताएं
- पूर्णतः निशुल्क विश्व स्तरीय सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल
- भारत की सर्वश्रेष्ठ 3डी प्रिंटिंग एवं कैड-कैम तकनीकयुक्त आर्टिफिशियल लिम्ब मेन्युफैक्चरिंग वर्कशॉप
- ग्रीन एवं सस्टेनेबल बिल्डिंग, सोलर प्लांट, वाटर ट्रीटमेंट सिस्टम
- दिव्यांगजनों हेतु पूर्णतः सुगम्य एक्सेसेबल भवन
- बीएमएस आधारित पूर्ण प्रबंधन प्रणाली
- फुली एयरकंडीशंड परिसर
- मॉड्युलर ऑपरेशन थिएटर एवं लेजर बेस्ड पेशेंट डायग्नोसिस सुविधाएं

क्लिक कर यह भी पढ़ें : वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी सेंटर, देशभर के दिव्यांगजनों के लिए बेहतर जीवर की उम्मीद
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


