उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर की सुखेर थाना पुलिस ने कंपनी की महिला मैनेजर के साथ गैंगरेप के आरोप में शोभागपुरा स्थित IT कंपनी के सीईओ जितेश प्रकाश सिसोदिया, महिला एग्जीक्यूटिव हेड और उसके पति गौरव सिरोही को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के स्टेटमेंट लिए गए हैं और मेडिकल टेस्ट करवाया गया है। पीड़िता की कार से इकट्ठे किए गए साक्ष्यों की जांच की जा रही है। आरोपी जितेश प्रकाश सिसोदिया उदयपुर शहर के शोभागपुरा स्थित GKM IT कंपनी का सीईओ है और शहर के सबसे लग्जरी और महंगे अपार्टमेंट स्काई मरिना में निवासरत है। udaipur police arrest GKM IT Company CEO, executive head and her husband in gang rape of company manager
एसपी योगेश गोयल ने बताया कि गैंगरेप के आरोप में सुखाड़िया सर्किल स्थित स्काई मरिना अपार्टमेंट निवासी जितेश प्रकाश सिसोदिया पुत्र कचरूलाल, मेरठ (यूपी) हाल हितावाला अपार्टमेंट निवासी महिला एग्जीक्यूटिव हेड और इसके पति गौरव सिरोही पुत्र शक्तिवीर सिंह सिरोही को गिरफ्तार कर लिया गया है। 23 दिसंबर की शाम पीड़िता ने सुखेर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवायी थी कि वह आईटी कम्पनी में काम करती है। कंपनी के सीईओ जितेश सिसोदिया ने उनके बर्थडे और ईयर एंड के उपलक्ष में शोभागपुरा स्थित होटल-रेस्टोरेंट में पार्टी दी थी। इस पार्टी में पीड़िता भी बतौर मैनेजर शरीक हुई।
घर छोड़ने के बहाने साथ हुए और कार में किया गैंगरेप
पार्टी के बाद पीड़िता के ज्यादा नशे में होने से उसने घर जाने की इच्छा जताई। वह कंपनी की एग्जीक्यूटिव हेड के साथ रेस्टोरेंट से निकली और कार तक आयी। कार में पहले से एग्जीक्यूटिव हेड के पति गौरव और कंपनी सीईओ जितेश सिसोदिया बैठे थे। पीड़िता एग्जीक्यूटिव हेड के साथ कार में बैठी, चारों वहां से निकल गए। रास्ते में स्मोकिंग सामग्री ली। स्मोकिंग के दौरान पीड़िता होश में नहीं रही।
उसकी मदहोशी की हालत का फायदा उठाकर कंपनी सीईओ जितेश सिसोदिया और एग्जीक्यूटिव हेड के पति गौरव सिरोही ने उसके साथ गैंगरेप किया, जबकि महिला एग्जीक्यूटिव हेड कार में मूकदर्शक बन यह सब देखती रही। आरोपियों ने उसे घर छोड़ने के बजाए उसकी सहमति के बगैर कार में ही उसके साथ रात 1.45 बजे से सुबह 5 बजे तक दुष्कर्म किया। पीड़िता के बार-बार अनुरोध करने पर सुबह 5 बजे के बाद आरोपियों ने उसे घर छोड़ा। पीड़िता जब जागी तो शरीर पर आयी चोटों के निशान और उसके अंतवस्त्र नहीं होने से उसने कार का डेशकैम चेक किया तो उसे उसके साथ हुई ज्यादती का पता चला।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


