AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

देश के कई हिस्सों में दिख रहा कोहरे का असर

Devendra Sharma by Devendra Sharma
December 20, 2025
Reading Time: 1 min read
Fog and dense fog are affecting many parts of India


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp


उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। राजस्थान सहित देश के कई भागों में इन दिनों कोहरे का असर नजर आ रहा है। कोहरे से सुबह-शाम कई भागों में यातायात व्यवस्था पर भी असर देखने को मिल रहा है। Fog Warning

मौसम विभाग के अनुसार 21 दिसंबर की सुबह तक उत्तराखंड, हरियाणा,चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश और बिहार में, 22 दिसंबर की सुबह तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में और 24 और 25 दिसंबर को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर रात और सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। Fog Warning

पूर्वोत्तर भारत के कुछ इलाकों में 24 दिसंबर की सुबह तक रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और उत्तरी ओडिशा में 21 दिसंबर की सुबह तक। हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 21 और 23 दिसंबर को, बिहार में 21 और 22 दिसंबर को, उत्तराखंड और पंजाब में 23 दिसंबर को, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 22 और 23 दिसंबर को, पूर्वी राजस्थान में 20 व 22 और 23 दिसंबर की सुबह तक और पश्चिमी राजस्थान में 22 और 23 दिसंबर को कोहरा छाए रहने की संभावना है।

शीत लहर की चेतावनी

20 और 21 दिसंबर को तेलंगाना और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कुछ अलग-अलग स्थानों पर तथा 20 दिसंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश में शीत लहर की स्थिति रहने की प्रबल संभावना है। 20 और 21 दिसंबर को उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के कुछ अलग-अलग स्थानों पर शीत लहर से लेकर भीषण शीत लहर की स्थिति रहने की बहुत अधिक संभावना है।

पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में छिटपुट बारिश व बर्फबारी की संभावना

अगले चार दिनों तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में छिटपुट बारिश, बर्फबारी की प्रबल संभावना है। जिसमें 21 दिसंबर को जम्मू.कश्मीर,लद्दाख,गिलगित,बाल्टिस्तान,मुजफ्फरबाद में कुछ स्थानों पर भारी बारिश या बर्फबारी की संभावना है और 20व 22 दिसंबर के दौरान पंजाब में छिटपुट बारिश हो सकती है। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र, तमिलनाडु और निकोबार द्वीप समूह में छिटपुट से लेकर व्यापक वर्षा की संभावना है।

न्यूनतम तापमान का पूर्वानुमान

उत्तर-पश्चिम भारत में अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होगी और उसके बाद अगले 5 दिनों के दौरान इसमें 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। पूर्वी भारत में अगले 4 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है और उसके बाद अगले 3 दिनों तक न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के
https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsDense FogDense to very dense fog conditions very likely in some parts of indiaFog AdvisoryFog and dense fog are affecting many parts of Indiafog is also impacting transportation systems in several statesFog Warninglatest news in hindinational newsrajasthan newsUdaipur newsudaipur news updateVisibility Issuesweather forecast

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .