उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर पुलिस की तरफ से शुक्रवार को हाथीपोल में पन्नाधाय मार्ग पर और अंबेरी पुलिया के नीचे अस्थायी पुलिस एवं यातायात सहायत केन्द्र की स्थापना की गयी है। शुक्रवार को एसपी योगेश गोयल ने दोनों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर एडिएसपी उमेश ओझा, डीएसपी राजेश यादव, अशोक आंजना सहित अन्य पुलिस अधिकारी और बूथ स्थापित करने में सहयोगी बनी कंपनी के प्रतिनिधि मौजूद रहे। Udaipur: police assistance centers starts in Hathipol and Amberi udaipur SP Yogesh Goyal inaugrates.
उदयपुर एसपी योगेश गोयल ने बताया कि आमजन व पर्यटकों को त्वरित सहायता, संवेदनशील क्षैत्रों में पुलिस की उपस्थ्ति बढाने, अपराधों की रोकथाम और महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण को बढावा देने के उ६ेश्य से उक्त पुलिस सहायता केन्द्र स्थापित किया गया है। शहर में बढते पर्यटन को लेकर इस तरह के नवाचार निरन्तर किये जा रहे है इसी क्रम में उक्त केन्द्र स्थापित किए गए हैं। एसपी ने आसपास के व्यापारियों को भी शहर में आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधायें देने व पर्यटको की सहायता हेतु प्रोत्साहित किया गया।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


