सिरोही़,(एआर लाइव न्यूज)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो चित्तौड़गढ़ की टीम ने आज गुरूवार को ट्रेप कार्यवाही करते हुए सिरोही जिले के रेवदर के ब्लॉक मुख्य चिकित्साधिकारी (बीसीएमएचओ) डॉ लोन्ग मोहम्मद को 50 हजार रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। परिवादी का क्लीनिक चेक नहीं करने और केस नहीं बनाने की एवज में यह रिश्वत राशि बीसीएमएचओ परिवादी से जबरन वसूल रहे थे। rajasthan chittorgarh acb arrest block cmho of reodar sirohi for taking bribe
एसीबी महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि परिवादी प्रवीण चौधरी मंडार में होम्योपैथी डॉक्टर हैं। इन्होंने एसीबी चित्तौड़गढ़ को शिकायत दी थी, जिसमें बताया था कि परिवादी के मंडार स्थित क्लीनिक को चेक नहीं करने और केस नहीं बनाने की एवज में सिरोही के रेवदर ब्लॉक-सीएमएचओ डॉ लोन्ग मोहम्मद 50000 रूपये रिश्वत मांग रहे हैं और रिश्वत राशि नहीं देने पर परेशान किया जा रहा है। इस पर एसीबी टीम ने शिकायत का सत्यापन किया। पुष्टि होने पर एसीबी डीएसपी हरिश्चन्द्र सिंह के नेतृत्व में एसीबी टीम ने ट्रेप कार्रवाई करते हुए बीसीएमएचओ डॉ लोन्ग मोहम्मद को 50 हजार रूपए (20 हजार रूपए भारतीय मुद्रा एवं 30 हजार रूपए डमी नोट) रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


