AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर जिले में 195748 मतदाताओं के नाम कटे

Lucky Jain by Lucky Jain
December 16, 2025
Reading Time: 1 min read
udaipur district 195748 voter name removed in voter draft roll, voter draft roll release


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 के तहत प्रारूप मतदाता सूची जारी

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन संबंधी बैठक जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में हुई। जिले में हाउस टू हाउस सर्वे के बाद ड्राफ्ट रोल में 1 लाख 95 हजार 748 मतदाता अनुपस्थित, स्थानांतरित और मृत श्रेणी में होने से उनके नाम कटे हैं। udaipur district 195748 voter name removed in Electoral draft roll : Electoral draft roll release

सभी मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरण एवं संग्रहण का कार्य सम्पन्न किया गया है। गहन पुनरीक्षण कार्य प्रारम्भ होने से पूर्व उदयपुर जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 19 लाख 62 हजार 340 थी, जिनको गणना प्रपत्र वितरित किए गए थे। जिले में गणना चरण के दौरान कुल 17 लाख 66 हजार 592 मतदाताओं द्वारा अपने गणना प्रपत्र भरकर जमा करवा दिए गए हैं जिनका नाम मंगलवार को जारी प्रारूप मतदाता सूची में सम्मिलित कर दिया गया है।

42439 मतदाताओं की मृत्यु हुई

गणना चरण के दौरान कुल 1 लाख 95 हजार 748 मतदाताओं के गणना प्रपत्र अप्राप्त रहे, जिनकी सूची मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान की वेबसाईट https://election.rajasthan.gov.in/ एवं जिले की वेबसाइट https://election.rajasthan.gov.in/ASD_SIR_2026/ASD_List_EPIC_District.html?district=23 पर उपलब्ध है। उपरोक्त अप्राप्त गणना प्रपत्रों में मृत 42439, स्थायी रूप से स्थानांतरित 127517, अनुपस्थित 11106, मतदाता सूची में एकाधिक स्थान पर पंजीकृत 13641 तथा अन्य 1045 हैं। यह सूची मतदान केन्द्र/ग्राम पंचायत मुख्यालय/नगरीय निकाय कार्यालय में भी चस्पा की गई, ताकि यह आमजन/नागरिकों के अवलोकन के लिए उपलब्ध रहे। किसी को आपत्ति है तो वह 15 जनवरी तक दावा या आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं।

15 जनवरी तक फॉर्म 6 भरकर मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं नाम

कलेक्टर ने बताया कि ऐसे में जिन मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट रोल में नहीं आए हैं, वे 15 जनवरी तक फॉर्म 6 भरकर मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं। यह उल्लेखनीय है कि 3929 मतदाताओं के पंजीकरण हेतु फॉर्म 6 ऑनलाइन तथा 2537 फॉर्म-6 ऑफलाइन बीएलओ के माध्यम से प्राप्त हुए हैं, जिनका नाम विहित प्रक्रिया के पश्चात मतदाता सूची में जोड़ दिया जाएगा।

फॉर्म-6 प्राप्त किए जाने का कार्य इस अवधि में भी सतत रूप से जारी रहेगा। आमजन अपना फॉर्म-6 ऑनलाइन वोटर हैल्पलाइन एप अथवा वोटर सर्विस पोर्टल से भी भर सकते हैं अथवा बीएलओ को भी फॉर्म-6 मय घोषणा पत्र भरकर दे सकते हैं। जो व्यक्ति दिनांक 1.4.2026, 1.7.2026 अथवा 1.10.2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहें हों, वे भी अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 एवं निर्धारित घोषणा पत्र भरकर अग्रिम आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newslatest news in hindirajasthan newsudaipurudaipur district 195748 voter name removed in Electoral draft rolludaipur Electoral draft rollUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .