AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर: Indian Idol फेम पीयूष पंवार नाइट 15 दिसंबर को

Lucky Jain by Lucky Jain
December 12, 2025
Reading Time: 1 min read
Udaipur Indian Idol fame Piyush Panwar Night on 15 December at lok kala mandal by srajan the spark and hindustan zinc


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रसिद्ध ड्रमर पद्मश्री आनन्दम शिवमणि को मिलेगा सृजन हिनदुस्तान जिंक लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। सृजन द स्पार्क संस्था और हिंदुस्तान जिंक के सहयोग से 15 दिसंबर को संगीत प्रेमियों के लिए एक विशेष संध्या का आयोजन किया जा रहा है। भारतीय लोक कला मंडल में आयोजित होने वाली इस संध्या में Indian Idol फेम गायक पीयूष पंवार एवं भव्या पण्डित अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। पीयूष पंवार हाल ही अमरीका में सफल बारह कंसर्ट करके लौटे हैं। Indian Idol fame Piyush Panwar Night in udaipur on 15 December at lok kala mandal

संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में विश्व विख्यात ड्रमर पद्मश्री आनन्दम शिवमणि को सृजन हिन्दुस्तान जिंक लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा। हिन्दुस्तान जिंक के सीईओ अरुण मिश्रा ने कहा कि राजस्थान की सांस्कृतिक भावना अतीत की बात नहीं है, यह एक जीवंत, विकसित होती हुई परंपरा है, जिसे हर दिन लोग आकार देते हैं जो इसे आगे बढ़ा रहे हैं। सृजन द स्पार्क इस विरासत का एक प्रतीक है। संस्था संरक्षक प्रसन्न कुमार खमेसरा ने बताया कि कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क पास द्वारा ही होगा।

प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा

सृजन एपेक्स के अध्यक्ष राजेश खमेसरा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कलाकारों को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया जायेगा। इनमें सृजन अमीर खुसरो अवार्ड दिल्ली के प्रसिद्ध कवि एवं गीतकार आलोक श्रीवास्तव, सृजन खेमचन्द प्रकाश अवॉर्ड कोटा के प्रसिद्ध संगीतज्ञ डॉ रोशन भारती, सृजन नन्दलाल बोस अवार्ड मुबंई के संगीत प्रेमी प्रसिद्द पत्रकार सौम्या वाजपेयी, सृजन मास्टर मदन अवार्ड मुबंई के प्रसिद्द फिल्म एवं टीवी कलाकार मनोहर तेली, सृजन ओंकारनाथ ठाकुर अवार्ड जयपुर के शेपिंग फ्यूचर के संस्थापक सीए अनिल खंडेलवाल, सृजन वीडी पलुसकर अवार्ड मुबंई के प्रसिद्ध व्यवसायी राकेश मेहता को प्रदान किया जायेगा।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newshindustan zincIndian Idol fame Piyush PanwarIndian Idol fame Piyush Panwar Night on 15 December at lok kala mandal udaipurlatest news in hindiLok Kala Mandal udaipurRajasthanrajasthan newssrajan the sparkudaipurUdaipur newsudaipur news updateVedanta Hindustan Zinc

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .