AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

लोकसभा शीतकालीन सत्र 2025 : चुनाव सुधार पर बोले गृह मंत्री शाह, विपक्षी सांसदों ने किया वॉक आउट

Lucky Jain by Lucky Jain
December 10, 2025
Reading Time: 1 min read
Parliament Winter Session 2025 Home Minister Amit Shah spokes on electoral reforms, opposition MPs walk out


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। संसद के शीतकालीन सत्र में बुधवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह लोकसभा में चुनाव सुधार पर करीब डेढ़ घंटा बोले और चर्चा का जवाब दिया। इस दौरान लोकसभा में अमित शाह और राहुल गांधी के बीच तीखी बहस और हंगामा भी हुआ। आखिर में विपक्षी और कांग्रेस सांसदों ने सदन से वॉकआउट कर दिया। Parliament Winter Session 2025: Home Minister Shah spokes on electoral reforms, opposition MPs walk out

विपक्षी सांसदों के वॉकआउट पर गृह मंत्री ने कहा कि वॉकआउट करने से कुछ नहीं होगा, क्योंकि आपलोग घुसपैठियों के समर्थक हैं, उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी बार-बार एसआईआर का मुद्दा उठाती है, लेकिन आजतक चुनाव सुधार को लेकर कोई भी सुझाव नहीं दिया। शाह ने संसद में हुए उनके भाषण में चुनाव सुधार, ईवीएम, मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति, बांग्लादेशियों की घुसपैठ और कांग्रेस की वोट चोरी मुद्दों का जिक्र करते हुए जवाब दिया।

सदन में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अपनी सीट से खड़े हुए और शाह से कहा कि मैं एसआईआर पर अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस पर डिबेट के लिए आपको चैलेंज करता हूं। निचले सदन में चुनाव सुधारों पर चर्चा में भाग लेते हुए गृह मंत्री ने राहुल गांधी के तीन प्रेस कॉन्फ्रेंस का उल्लेख करते हुए उनके तथ्यों को असत्य करार दिया। इसी रिफरेंस में आज बुधवार को राहुल गांधी ने कहा अमित शाह जी, मैं आपको चुनौती देता हूं कि मेरे तीनों संवाददाता सम्मेलनों पर चर्चा करते हैं।

विपक्षी सांसदों ने एसआईआर पर रोक लगाने की मांग की

कांग्रेस और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) लिबरेशन सहित विभिन्न विपक्षी दलों ने निर्वाचन आयोग के कामकाज पर सवाल खड़े करते हुए मतदाता सूची के विशेष गहन परीक्षण (एसआईआर) पर रोक लगाने की बुधवार को मांग की। विपक्षी सांसदों ने एसआईआर के तहत मतदाता सूची से मतदाताओं के नाम हटाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 324 के अनुसार चुनाव आयोग निष्पक्ष होना चाहिए था, लेकिन यह ब्लैक बॉक्स बनकर रह गया है, उन्होंने एसआईआर की प्रक्रिया समाप्त करने और मतदान के दौरान तैयार सीसीटीवी फुटेज देखने का कानूनी अधिकार देने की वकालत की।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: electoral reformshome minister amit shahHome Minister Amit Shah in LoksabhaHome Minister Amit Shah spokes on electoral reformsloksabha Winter Session 2025opposition MPs walk outParliament Winter Session 2025SIRSpecial Intensive Revision (SIR)Special Intensive Revision of voter roll

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .