AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

दामाद ने ही की थी सास और भाणेज की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार, दोहरे हत्याकांड का खुलासा

Lucky Jain by Lucky Jain
December 9, 2025
Reading Time: 1 min read
salumbar police arrest two accused of double murder case in semari


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यशवंत सिंह पंवार,सेमारी,(एआर लाइव न्यूज)। सलूंबर जिले के सेमारी थाना क्षेत्र के जात फला घोडासर गांव स्थित घर में सो रही 60 वर्षीय वृद्धा और उसके 5 वर्षीय दोहिते के दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वृद्धा का सगा दामाद ही निकला, जिसने सहयोगी के साथ मिलकर सास गोरी और भाणेज सुरेश की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी थी। आरोपी दामाद गंगाराम सास गोरी की हत्या के बाद उसके पैर काट पैरों में पहने चांदी के कड़े और गले व नाक में पहने सोने के जेवर लूट ले गया था। salumber police arrest two accused of double murder case in semari

5 वर्षीय भाणेज को इसलिए मारा, क्यों कि वह सास की हत्या का चश्मदीद गवाह था

सलूंबर एसपी राजेश यादव ने बताया कि हत्या के मुख्य आरोपी सेमारी के सिपुरा भागल निवासी गंगाराम (28) पुत्र नाथु मीणा और इसका सहयोगी मल्लाड़ा निवासी बबलु (21) पुत्र गोपाल मीणा को गिरफ्तार कर लिया गया है। गंगाराम की पत्नी नाराज होकर पीहर आयी हुई थी। इस बात से गंगाराम उसके सास-ससुर, पत्नी सहित ससुराल वालों से नाराज चल रहा था। 5 दिंसबर की रात वह पत्नी के पीहर पहुंचा। उस समय पत्नी सहित परिवार के अन्य सदस्य सत्संग में गए हुए थे। पत्नी को ससुराल ले जाने की बात पर गंगाराम का सास गोरी से झगड़ा हुआ और उसने उसकी हत्या कर दी, हत्या के गवाह 5 वर्षीय भाणेज सुरेश को भी मार डाला। इसके बाद हत्या को लूट का रूप देने के लिए सास के पैर काट चांदी कड़े और सोने के जेवर लूट फरार हो गया।

वारदात के खुलासे में एडिएसपी रतन चावला, डीएसपी चांदमल सिंगारिया के नेतृत्व में झल्लारा थानाधिकारी धमेन्द्र सिंह वाघेला, सेमारी थानाधिकारी गोपाल कृष्ण, जिला स्पेशल टीम के एएसआई महेन्द्र सिंह, साइबर सेल के कांस्टेबल हेमेन्द्र सिंह और सेमारी थाने के कांस्टेबल भानुप्रताप सिंह और कुशाल सिंह की मुख्य भूमिका रही है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newslatest news in hindiRajasthanrajasthan newssalumbar policesalumber double murder casesalumber police arrest two accused of double murder case in semarisalumber sp rajesh yadavsemari salumberudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .