उदयपुर संभाग में कंट्रोल रूम स्थापित, किसानों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर संभाग में यूरिया की कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए कृषि विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। संभाग के उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, सलूम्बर एवं प्रतापगढ़ जिलों में 9 उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित किए हैं, जबकि 732 बैग यूरिया जब्त किए गए हैं। तीन मामलों में एफआईआर भी दर्ज करवाई गई है। udaipur agriculture department suspended 9 fertilizer dealer license for urea black marketing
अतिरिक्त निदेशक कृषि (विस्तार) निरंजन सिंह राठौड़ ने बताया कि यूरिया की कालाबाजारी, काल्पनिक कमी व अनियमित वितरण की रोकथाम हेतु संभाग एवं जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। सभी खाद- बीज विक्रय दुकानों पर कृषि पर्यवेक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। किसानों की सुविधा हेतु कंट्रोल रूम से संबंधित अधिकारियों के मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं।
जिलेवार हुई कार्रवाई
उदयपुर में 2, प्रतापगढ़ जिले में 4, बांसवाड़ा में 2 तथा डूंगरपुर में 1 उर्वरक विक्रेता का लाइसेंस निलंबित किया गया है। बांसवाड़ा जिले में रविवार को कार्रवाई के दौरान 732 बैग यूरिया जब्त किए गए। कृषि विभाग ने खाद-बीज विक्रेताओं को निर्देश दिए हैं कि वे नियमों का सख्ती से पालन करें। किसानों से भी अपील की गई है कि वे मृदा परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर ही उर्वरकों का उपयोग करें तथा आवश्यकता के अनुरूप ही यूरिया का क्रय करें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि संभाग में यूरिया की आपूर्ति पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
कंट्रोल रूम – प्रभारी अधिकारी व संपर्क नंबर
- उदयपुर खंड – रेखा तिवारी, सहायक निदेशक कृषि फोन नंबर 9772346190,
- उदयपुर जिला – डॉ. देवेंद्र प्रताप सिंह सहायक निदेशक कृषि 7740804440,
- डूंगरपुर – गीता रावत, सहायक निदेशक कृषि 9166597728,
- बांसवाड़ा – भगनार, सहायक निदेशक कृषि 9649635558,
- प्रतापगढ़ – अरविंद कुमार मीणा, कृषि अधिकारी 9602999630,
- सलूम्बर – राजेंद्र कुमार मेघवाल, कृषि अधिकारी 9462472130, कपिलाल डामोर, कृषि अधिकारी 9414850857


