रिश्वत जोधपुर ग्रामीण सीएमएचओ के नाम से ली जा रही थी, ऐसे में उनकी भूमिका की होगी जांच
एआर लाइव न्यूज। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जोधपुर की टीम ने शुक्रवार को जोधपुर में राजकीय ट्रोमा सेन्टर बिलाडा के चिकित्साधिकारी डॉ. बुधराज बिश्नोई को तीन लाख सत्तर हजार रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। चिकित्साधिकारी डॉ. बुधराज जोधपुर ग्रामीण सीएमएचओ के नाम से परिवादी से भाई और दोस्त को नौकरी दिलवाने के नाम पर 4 लाख रूपए रिश्वत मांग रहे थे। jodhpur acb arrest medical officer doctor of government trauma center bilara for taking bribe
परिवादी के भाई और दोस्त को नौकरी दिलवाने के नाम पर हो रही थी वसूली
एसीबी महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी जोधपुर कार्यालय पर परिवादी ने शिकायत दी थी। शिकायत में परिवादी ने बताया था कि राजकीय ट्रोमा सेन्टर बिलाड़ा के चिकित्साधिकारी डॉ. बुधराज बिश्नोई परिवादी के भाई को फार्मासिस्ट के पद के लिए नियुक्ति दिलवाने की एवज में 3 लाख रूपए और दोस्त को सफाईकर्मी के पद पर नियुक्ति दिलवाने के लिए 50 हजार से 1 लाख रूपए रिश्वत मांग रहे हैं और चिकित्साधिकारी बुधराज विश्नोई यह रिश्वत राशि सीएमएचओ जोधपुर ग्रामीण डॉ. मोहनदान देथा के लिए मांग रहे हैं।
एसीबी टीम ने शिकायत का सत्यापन किया तो रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई। इस पर आज एसीबी टीम ने ट्रेप कार्रवाई करते हुए चिकित्साधिकारी डॉ बुधराज बिश्नोई को 3 लाख 70 हजार रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। चूंकि यह रिश्वत सीएमएचओ जोधपुर ग्रामीण के नाम से मांग जा रही थी, ऐसे में एसीबी जोधपुर ग्रामीण सीएमएचओ डॉ मोहनदान देथा की भूमिका की भी जांच कर रही है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


