अचानक हुए बदलाव से प्रशासनिक हलकों में बड़ी हलचल
जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। केंद्र सरकार में लंबे समय तक प्रतिनियुक्ति पर रह चुके राजस्थान के मौजूदा मुख्य सचिव सुधांश पंत को फिर से दिल्ली बुला लिया गया है। सुधांश पंत को अचानक फिर से केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर लगाने के आदेश जारी होने से प्रशासनिक हलकों में बड़ी हलचल मच गई है। अब राजस्थान के नए प्रशासनिक मुखिया के नाम को लेकर अटकले तेज हो गई है। सीनियरिटी लिस्ट (वरिष्ठता वरीयता सूची) को देखा जाए तो सबसे ऊपर आईएएस सुबोध अग्रवाल, दूसरे स्थान पर श्रीनिवास (जो अभी केन्द्र में प्रतिनियुक्ति पर हैं) और तीसरा नाम शुभ्रा सिंह का है।Rajasthan Chief Secretary Sudhansh Pant
राजस्थान के मुख्य सचिव सुधांश पंत को केंद्र में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। आगामी 30 नवंबर को केंद्र सरकार में सामाजिक न्याय अधिकारिता सचिव अमित यादव की सेवानिवृत्ति के बाद सुधांश पंत की नियुक्ति प्रभावी होगी। अचानक हुए इस बड़े बदलाव के बाद अब राजस्थान में नियुक्त होने वाले नए मुख्य सचिव को लेकर अटकले तेज हो गई है। Rajasthan Chief Secretary Sudhansh Pant

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


