उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। चित्तौड़गढ़ में शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में आज मंगलवार दिनदहाड़े भाजपा नेता रमेश ईनाणी की गोली मार कर हत्या कर दी गयी। रमेश ईनाणी कुरियर व्यवसायी थे और सुबह स्कूटी से उनके कार्यालय जा रहे थे। सिटी पेट्रोल पंप के पास सड़क पर पीछे से आए बदमाश ने उन पर फायरिंग कर दी। एक गोली रमेश ईनाणी के पीठ पर और दूसरी गोली पैर में लगी। रमेश ईनाणी घायलावस्था में वहीं स्कूटी सहित गिर गए और बदमाश फरार हो गया। रमेश ईनाणी को तत्काल हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें उदयपुर के एमबी हॉस्पिटल रैफर किया गया। ईनाणी ने उदयपुर के हॉस्पिटल में आज शाम ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। chittorgarh BJP leader shot dead
थानाधिकारी तुलसीराम ने बताया कि रमेश ईनाणी (उम्र 65 वर्ष) की उदयपुर में उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी है। शव को चित्तौड़गढ़ लेकर आ रहे हैं, यहां लाने के बाद अग्रिम प्रक्रिया होगी। सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है। एसपी मनीष त्रिपाठी के नेतृत्व में पूरी जिला पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। हत्या के पीछे के कारणों पर भी पड़ताल की जा रही है। हम जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लेंगे।
घटनास्थल सील कर आवश्यक साक्ष्य इकट्ठे किए
भाजपा नेता रमेश ईनाणी के गोली लगने की सूचना पर पुलिस अधिकारी मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। घटनास्थल को सील कर एफएसएल टीम ने आवश्यक साक्ष्य वहां से कलेक्ट किए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए पुलिस ने बाइक सवार बदमाश को चिह्नित किया है, जो हेलमेट पहने हुए था। ईनाणी के गोली लगने की सूचना पर विधायक चंद्रभान सिंह आक्या सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी हॉस्पिटल पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेकर पुलिस अधिकारियों से बात की।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


