AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : अंतिम चरण का मतदान पूरा, शाम 5 बजे तक 67.14% मतदान

Lucky Jain by Lucky Jain
November 11, 2025
Reading Time: 1 min read
Bihar Assembly Election 2025 Voting completed, counting on 14th nov


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एआर लाइव न्यूज। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में दूसरे चरण में भी मतदाताओं का मतदान करने में उत्साह जारी रहा। 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर शाम 5 बजे तक 67.14%मतदान दर्ज किया गया, यह पहले चरण में 18 जिलों के 121 सीटों पर हुए ऐतिहासिक मतदान 64.66% से भी ज्यादा है। बिहार के इतिहास में संभवत यह अब तक का सबसे अधिक मतदान प्रतिशत होगा। अब 14 नवंबर को बिहार की कुल 243 सीटों पर मतगणना होगी और तय होगा कि अगले पांच साल बिहार में किसकी सरकार बनेगी। Bihar Assembly Election 2025: Voting completed, counting on 14th nov

इस बंपर वोटिंग पर खुशी जाहिर करते हुए तेजस्वी यादव ने सोशल मीडियो प्लेटफॉर्म एक्स हैंडल पर कहा “मन गदगद है, मेरे बिहार ने कमाल कर दिखाया है। हर जगह से बम्पर वोटिंग की खबर आ रही है। बुजुर्ग, महिलाएं, युवा, व्यापारी, किसान, हर जाति, हर वर्ग बढ़-चढ़ कर लोकतंत्र के इस महोत्सव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहा है।”

दूसरे और अंतिम चरण में 1302 उम्मीदवार मैदान में

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के मतदान में 122 सीटों पर 1302 उम्मीदवार मैदान में हैं। भारतीय चुनाव आयोग ईसीआई के आंकड़ों के अनुसार बिहार में 45399 मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ है। जिनमें से 5326 शहरी क्षेत्रों में और 40073 ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। आधे से ज़्यादा मतदाता (2.28 करोड़) 30 से 60 वर्ष की आयु के हैं। केवल 7.69 लाख मतदाता 18-19 वर्ष आयु वर्ग के हैं। इन 122 निर्वाचन क्षेत्रों में महिला मतदाताओं की कुल संख्या 1.75 करोड़ है।

अंतिम चरण में मगध, मिथिलांचल, सीमांचल, शाहाबाद और तिरहुत क्षेत्र की विधानसभा सीटें शामिल हैं। कुल 122 सीटों में से 101 सामान्य, 19 अनुसूचित जाति (एससी) और दो अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित हैं।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsBihar Assembly election 2025Bihar Assembly Election 2025: Voting completedBihar Chunav 2025bihar electionlatest news in hindinational newsRajasthanrajasthan news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .