AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

अंता विधानसभा उप चुनाव : मतदान में दिखा जोश,एक गांव में मतदान का बहिष्कार

Devendra Sharma by Devendra Sharma
November 11, 2025
Reading Time: 1 min read
Anta Baran By-election 2025 rajasthan


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उपचुनाव में 15 प्रत्याशी मैदान में

बारां,एआर लाइव न्यूज। राजस्थान के बारां जिले की अंता विधानसभा विधानसभा सीट पर उप चुनाव में मंगलवार को हुए मतदान में मतदाताओं का जोश नजर आया। शाम पांच बजे तक करीब 78 फिसदी मतदान हुआ। हालांकि विधानसभा क्षेत्र के एक गांव सांकली में लोगों ने जनसुविधाओं की कमी और जनप्रतिनिधियों द्वारा जनसमस्याओं का निस्तारण नहीं करने के विरोध में मतदान का बहिष्कार कर दिया। उपचुनाव में 15 प्रत्याशी मैदान में उतरे है। Anta Assembly By Election 2025 voting

विधानसभा क्षेत्र में तय समय पर मतदान शुरू हुआ। ठंड के चलते सुबह सुबह मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या कम रही, हालांकि दोपहर होते होते हुए कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लाइने नजर आयी। मतदाताओं के जोश के चलते शाम 5 बजे तक करीब 78 फिसदी मतदान हुआ। हालांकि मतदान प्रतिशत की फाइनल स्थिति देर रात तक साफ हो सकेगी।

उपचुनाव में 15 प्रत्याशी मैदान में हैं। हालांकि मुख्य रूप से त्रिकोणीय मुकाबले की अटकले लग रही है। कांग्रेस ने प्रमोद जैन भाया को और भाजपा ने मोरपाल सुमन को प्रत्याशी बनाया था। नरेश मीणा के निर्दलीय चुनाव लड़ने से इस चुनावी मुकाबले को रौचक बना दिया। Anta Assembly By Election 2025 voting

सांकली गांव में नहीं माने ग्रामीण, मतदान बहिष्कार पर अड़े रहे

अंता क्षेत्र के सांकली गांव में जनसुविधाओं का अभाव है। लोगों की परेशानी के बावजूद अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने लोगों की समस्या की तरफ ध्यान नहीं दिया। इससे नराज ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। लोगों को मतदान के लिए राजी करने कई प्रयास किए गए उसके बावजूद लोग अपने निर्णय पर अड़े रहे। हालांकि शाम को चार बजे बाद एक एक मतदाता ने मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: Anta Assembly By Election 2025 votingAnta Assembly By-electionar live newsAssembly by-election anta rajasthan 2025latest news in hindirajasthan news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .