AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर: हर रात हाईवे पर लूटपाट-चोरी, 5 दिन में 6 वारदातें, तीन आरोपी गिरफ्तार

Lucky Jain by Lucky Jain
November 8, 2025
Reading Time: 1 min read
udaipur rishabhdev police arrests three accused in theft and robbery at highway


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर जिले की ऋषभदेव थाना पुलिस ने हाईवे पर कार, ट्रक, बाइक चालकों को रोककर उनके साथ लूट करने वाली गैंग का खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन बदमाशों ने हाईवे 48 के कुछ एरिया को लूट का क्षेत्र बना दिया था और हर रात बाइक पर निकलकर वाहन चालकों के साथ लूटपाट कर रहे थे। बदमाशों ने 26 अक्टूबर को वारदात की, फिर सोमवार और मंगलवार छोड़कर 29 अक्टूबर से लगातार दिन 3 नवंबर तक हाईवे पर लूट की वारदातों को अंजाम दिया। udaipur rishabhdev police arrests three accused in theft and robbery at highway, accused continuously target vehicles at NH 48

एसपी योगेश गोयल ने बताया कि हाईवे पर वाहन चालकों को रोककर हथियारों की नोंक कर लूटपाट करने वाली गैंग के ऋषभदेव के बिलख गडावत निवासी विशाल पुत्र बाबुलाल मीणा, सोहनलाल पुत्र बाबुलाल मीणा और थाणा गांव कच्ची बस्ती निवासी निखिल नाथ पुत्र रमेशनाथ जोगी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 7 वारदातें करना कबूल किया है। गिरोह के अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है। गिरोह के खुलासे में ऋषभदेव थानाधिकारी भरत सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में कांस्टेबल कैलाशंचद की विशेष भूमिका रही है।

ये वारदातें कबूलीं

  • 26 अक्टूबर की रात एनएच 48 पर एक गुजराती परिवार के कार को उदयपुर जाते समय रूकवाया और गुजराती आशीष कुमार से सोने की अंगुठी और रूपए लूटे।
  • 29 अक्टूबर की शाम एनएच 48 पर बालाजी हॉटल के पास से खडी कार के साईड ग्लास तोड कर करीबन 50000 हजार रूपये चुराए।
  • 31 अक्टूबर की रात परसाद कस्बे में तीन से चार दुकानों के ताले तोड़कर सामान और नकदी चोरी किए।
  • 1 नवंबर की रात एनएच 48 पर रिजवा घाटी पर बाइक सवार दो लोगों को तलवार से डरा-धमका कर मारपीट कर उनसे बाइक, नकदी लूट लिए।
  • 2 नवंबर की रात एनएच 48 पर पीपली और अंबाघाटी के पास दो अलग-अलग वारदातें कर दो बाइक सवारों को रोक चाकू की नोंक पर सोने की चेन, मोबाइल, 18 हजार रूपए नकद लूटपाट की।
  • 3 नवंबर की रात खेरवाड़ा थाना क्षेत्र में मानापाडा गांव में एक किराणा की दुकान के ताले तोडकर 15000 हजार रूपये और गुटखे, सिगरेट के पैकेट चोरी किए।

एनएच-48 पर निकलते रास्ते में जो दिखता उसे लूट लेते

एडि.एसपी अंजना सुखवाल ने बताया कि आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में कबूला है कि वे रात को शराब पीने के बाद दो बाइक पर चाकू, तलवार लेकर निकलते थे। नेशनल हाइवे 48 पर रात्री के समय रोड के किनारे खडी कार, ट्रक, मोटरसाइकिल व पैदल जो कोई भी मिल जाए उसके साथ तलवार व चाकु की नोंक पर डरा-धमका कर लूटपाट कर फरार हो जाते थे। हाईवे पर पावर बाइक से रेस लगाना शौक है, लूट के बाद शराब पार्टी कर रेसिंग करते थे।

गिरोह के खुलासा थानाधिकारी भरत सिंह राजपुरोहित, एएसआई ईश्वर चंद, अनिल कुमार, हेडकांस्टेबल गजेन्द्र सिंह, श्ांकर लाल, कांस्टेबल मनोहर लाल, कैलाशंचद और वीरभद्र ने किया है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newscrime in udaipurlatest news in hindiRajasthanrajasthan newsrishabhdeo police udaipurrishabhdeo udaipurtheft and robbery at highway in udaipurudaipurUdaipur newsudaipur news updateUdaipur Policeudaipur rishabhdev policeudaipur rishabhdev police arrests three accused in theft and robbery at highway

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .