लगातार हो रहे हादसों की रोकथाम में 4 से 18 नवम्बर तक चलेगा अभियान
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेशभर में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए 4 नवम्बर से 18 नवम्बर तक 15 दिवसीय सड़क सुरक्षा अभियान शुरू किया गया है। सड़क सुरक्षा की सघन मॉनिटरिंग विभागवार करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसमें सबसे ज्यादा फोकस यातायात नियमों की पालना पर होगा। वहीं प्रदेश में सभी सिक्स लेन स्टेट और नेशनल पर एनएच-48 मॉडल के अनुरूप लेन ड्राइविंग सिस्टम लागू किया जाएगा। cm starts 15-days road safety campaign in rajasthan to control road accident
प्रदेश में लगातार हो रहे सड़क हादसों में कमी लाने, यातायात नियमों को सख्ती से लागू करने तथा आपातकालीन सहायता प्रणाली को सुदृढ करने के उद्देश्य ये अभियान शुरू किया गया है। विभाग द्वारा शराब पीकर, तेज गति से, गलत दिशा में या खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालो के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान शुरु किया गया है। बिना रिफ्लेक्टर या नंबर प्लेट वाले वाहनों पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। सभी राजमार्गों और प्रमुख सड़कों पर संबधित थाना एवं यातायात टीमें प्रभावी कार्रवाई के लिए तैनात कर दी गई हैं। सुनिश्चित किया जा रहा है कि हाईवे मोबाइल यूनिट एवं एम्बुलेस निर्धारित मानकों के अनुसार कार्यरत है।
अभियान के तहत इन पर रहेगा फोकस
- ओवरलोडिंग, अनाधिकृत संचालन, फिटनेस उल्लंघन इत्यादि पर सख्त कार्रवाई होगी
- शराब सेवन तथा ओवरस्पीड मामलों में चालकों के ड्राइविंग लाइसेस निलम्बन, निरस्तीकरण की कार्यवाही होगी।
- वाहन चेकिंग अभियान, रिफ्लेक्टर टेप लगवाने, सड़क सुरक्षा कार्यशालाएं एवं जन जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।
- सार्वजनिक निर्माण विभाग, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण सहित संबंधित एजेंसियों द्वारा सभी राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर अनाधिकृत कट 15 दिनों में बंद किए जाएंगे।
- विभाग द्वारा सभी सड़को पर व्हाइट लाइनिंग कार्य कराने, डिवाइडर अथवा मीडियन पर रेलिंग या सुरक्षा जाल लगाने, सड़क किनारे झाड़ियां हटाने तथा पटरी एवं गड्डों की मरम्मत का कार्य प्रारंभ किया जा रहा है।
- 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी वाहन चालकों के नेत्र परीक्षण के लिए अभियान चलाया जाएगा।
- ट्रांसपोर्ट कपनियों पर चालकों से अत्यधिक समय तक वाहन चलवाने की शिकायतों की जांच कर श्रम विभाग द्वारा दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।
- एनजीओ, स्वयसेवी संस्थाएं एवं स्थानीय युवाओं को जोड़ने तथा हेलमेट, सीट बेल्ट, मोबाइल उपयोग निषेध, डिपर उपयोग आदि का विशेष प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


