AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

एसीबी ने नगर परिषद आयुक्त और सहायक अग्निशमन अधिकारी को ढाई लाख रूपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया

Lucky Jain by Lucky Jain
October 18, 2025
Reading Time: 2 mins read
Kota ACB arrests Municipal Council Commissioner and Assistant Fire Officer of baran for taking bribe 2 lakh fifty thousand


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

परिवादी से मांग रहे थे रिश्वत के 5 लाख रूपए

एआर लाइव न्यूज। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) कोटा ने बारां जिले में कार्रवाई करते हुए नगर परिषद आयुक्त मोती शंकर नागर और सहायक अग्निशमन अधिकारी उवेश शेख को ढाई लाख रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। परिवादी को व्यापार करने में परेशान नहीं करने की एवज में आयुक्त और सहायक अग्निशमन अधिकारी द्वारा 5 लाख रूपए रिश्वत की मांग कर परेशान किया जा रहा था। Kota ACB arrests Municipal Council Commissioner and Assistant Fire Officer of baran for taking bribe 2 lakh fifty thousand

deepawali ki shubhkamnaye by sanjay sharma badgaon udaipur
दीपावली की शुभकामनाएं विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9887071584

एसीबी एडीजी स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि एसीबी कार्यालय कोटा को परिवादी ने शिकायत दी थी, जिसमें बताया था कि परिवादी को व्यापार करने में परेशान नही करने की एवज में बारां जिले के नगर परिषद आयुक्त मोती शंकर नागर और सहायक अग्निशमन अधिकारी उवेश शेख 5 लाख रुपए रिश्वत मांग रहे हैं और नहीं देने पर इनके द्वारा लगातार परेशान किया जा रहा है। एसीबी टीम ने परिवादी की शिकायत का सत्यापन करवाया, जिसमें आरोपियों द्वारा रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई।

deepawali ki shubhkamnaye by bhuvnesh vyas badgaon udaipur

सरकारी आवास पर दबिश देकर एसीबी ने आयुक्त को डिटेन किया

कोटा एसीबी डीआईजी आनन्द शर्मा के सुपरविजन में आज शनिवार को एसीबी टीम ने ट्रेप कार्रवाई करते हुए पहले उवेश शेख को परिवादी से ढाई लाख रूपए रिश्वत लेते धर दबोचा, इसके बाद सरकारी आवास पर दबिश देकर नगर परिषद आयुक्त मोती शंकर नागर को हिरासत में लिया। उवेश शेख ने जैसे ही परिवादी से ढाई लाख रूपए लिए, उसने रूपए तत्काल स्कूटी में रखे और वहां से रवाना होने लगा, तभी एसीबी ने उसे पकड़ लिया।

deepawali ki shubhkamnaye by dev constructions badgaon udaipur

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

sojatia jewellers udaipur
Tags: acb koraACB Rajasthanacb trap in baranar live newsbaran newsKota ACBKota ACB arrests Assistant Fire Officer of baranKota ACB arrests Municipal Council CommissionerKota ACB arrests Municipal Council Commissioner and Assistant Fire Officer of baran for taking bribe 2 lakh fifty thousandlatest news in hindiRajasthanrajasthan newsudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .