एआर लाइव न्यूज। गुजरात सरकार की नई कैबिनेट ने शुक्रवार को शपथ ली। 25 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलायी गयी, इनमें 19 नए चेहरे हैं। नयी कैबिनेट में तीन महिलाओं को भी मौका मिला है, वहीं पटेल समाज को इस कैबिनेट में खास तवज्जो मिली है। Gujarat new cabinet takes oath: now 26 ministers including CM in the cabinet
सीएम भूपेन्द्र पटेल की नयी कैबिनेट में सबसे पहले हर्ष संघवी ने शपथ ली, उन्हें डिप्टी सीएम बनाया गया है, वे पहले गृह मंत्री थे। क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा को भी मंत्री मंडल में स्थान मिला है। रिवाबा जडेजा के अलावा मनीषा वकील और दर्शना वाघेला कुल तीन महिला विधायकों को भी कैबिनेट में जगह मिली है। पहले गुजरात मंत्रीमंडल में सीएम सहित 17 मंत्री थे, जिसमें 8 कैबिनेट और 8 राज्य मंत्री थे। अब यह संख्या बढ़कर 26 हो गई है। इस फेरबदल को गुजरात में आगामी लोकल स्थानीय चुनाव और वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है।
इन विधायकों ने ली मंत्रीपद की शपथ
हर्ष सांघवी, जीतेंद्रभाई वघानी, अर्जुन मोढवाडिया, डॉ. प्रद्युम्न वाजा, नरेश पटेल, रिवाबा जडेजा, रमण भाई सोलंकी, दर्शना वाघेला, स्वरूपजी ठाकोर, ईश्वरसिंह पटेल, प्रफुल्ल पंसेरिया, डॉ. मनीषा वकील, त्रिकम छंगा, प्रवीण कुमार माली, ऋषिकेश पटेल, पीसी बरंडा, कांतिलाल अमृतिया, कुंवरजीभाई बावलिया, कौशिक वेकारिया, परषोत्तम सोलंकी, कमलेशभाई पटेल, संजय सिंह महीडा, रमेश कटारा, जयराम गामित, कनुभाई देसाई।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


