AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

एसी बस में आग: कई यात्री झुलसे, 20 लोग जिंदा जले

Lucky Jain by Lucky Jain
October 14, 2025
Reading Time: 1 min read
jaisalmer Fire in AC sleeper bus seriously burn injured passengers referred to jodhpur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हादसा जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर थईयात गांव के पास लगी : बस में 50 से अधिक सवारियां थीं

जैसलमेर,एआर लाइव न्यूज। जैसलमेर जिले में मंगलवार दोपहर जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर थईयात गांव के पास अचानक निजी एसी स्लीपर बस में आग लग गयी। चंद मिनट में आग ने पूरी बस को चपेट में ले लिया, हादसे में बस में सवार 20 लोग जिंदा जल गए, वहीं बस में मौजूद 30 से अधिक सवारियां झुलसी हैं। मृतक 20 लोगों में कुछ के शव इतने ज्यादा जल चुके हैं कि पहचान मुश्किल है। ऐसे में इनके डीएनए टेस्ट के जरिए पहचान की जाएगी। हादसे की सूचना पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौके पर पहुंचे और पीड़ितों की जानकारी ली। jaisalmer : Fire in AC sleeper bus: seriously burn injured passengers referred to jodhpur, more than 50 passengers suffered

जैसलमेर से दिल्ली जा रही थी बस

जानकारी के अनुसार बस मंगलवार दोपहर जैसलमेर से वाया जोधपुर दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। बस में ज्यादातर सवारियां जोधपुर की बैठी थीं। बस जैसलमेर में ही थईयात गांव में हाईवे पर सेना के वॉर म्यूजियम के पास पहुंची ही थी कि अचानक आग लग गयी। कुछ ही देर में आग ने पूरी बस को चपेट में ले लिया। बस में सवार कई लोगों ने बस की खिड़कियों के शीशे तोड़कर बाहर कूदकर जान बचायी। बस में आग लगने पर आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल मौके पर पहुंच लोगों को बचाने का प्रयास किया। सेना के जवानों और पुलिस कर्मियों ने भी अपने अपने प्रयास कर लोगों को बचाने का प्रयास किया।

हादसे की सूचना पर पुलिस, दमकल कर्मी और रेस्क्यू टीमें भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी हताहतों को हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां से गंभीर झुलसे लोगों को जोधपुर रैफर किया गया। हादसे की सूचना पर सीएम भजनलाल शर्मा, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, पूर्व सीएम अशोक गहलोत सहित अन्य नेताओं ने प्रभावितों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

Rajasthan Vidyapeeth University udaipur

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsFire in passenger bus in jaisalmerjaisalmerjaisalmer : Fire in AC sleeper bus:jaisalmer Fire in AC sleeper busjaisalmer Fire in passenger busjaisalmer rajasthanlatest news in hindiRajasthanrajasthan newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .