दो महिला बचाव दलों सहित दस टीमों ने अंडरग्राउण्ड रेस्क्यू सिमुलेशन में लिया भाग
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। हिन्दुस्तान जिंक द्वारा रामपुरा अगुचा खदान में इंट्रा जोनल माइन रेस्क्यू प्रतियोगिता 2025 का आयोजन किया गया। खान सुरक्षा महानिदेशालय उत्तर पश्चिमी क्षेत्र के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में खदान बचाव टीम कौशल, टीम वर्क और आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमताओं का परीक्षण किया गया। Hindustan Zinc Sets New Benchmark in Mine Safety Excellence at Intra-Zonal Rescue Competition 2025
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि उत्तर पश्चिमी क्षेत्र के खान सुरक्षा निदेशक (डीजीएमएस) उदयपुर के विनोद रजक, के रविंदर, डॉ आई सत्यनारायण और टॉम मैथ्यूज सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
हिन्दुस्तान जिंक के सीईओ अरुण मिश्रा ने कहा कि हिन्दुस्तान जिंक में सुरक्षा सिर्फ एक नियम-पालन नहीं है, यह एक गहरी जड़ें जमाई हुई संस्कृति है जो हमारे हर काम को संचालित करती है। इंट्रा जोनल माइन रेस्क्यू प्रतियोगिता खदान के कार्य में तैयारी, टीम वर्क और ऑपरेशनल उत्कृष्टता में हमारी टीमों खासकर महिला बचाव टीमों का शानदार प्रदर्शन।
25 श्रेणियों में पुरस्कृत हुई प्रतिभागी टीमें
प्रतियोगिता में कुल 6 विभिन्न बचाव संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए गए, जैसे मार्च पास्ट, थ्योरी, प्राथमिक उपचार, वैधानिक, बचाव रिले और प्रतियोगिता का सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम भूमिगत खदान में आयोजित किया गया, जिसमें बचाव और पुनर्प्राप्ति सम्मिलित थे। निदेशालय ने सभी प्रतिभागी टीमों को 25 विभिन्न श्रेणियों के पुरस्कारों के तहत पुरस्कृत किया, जिसमें समापन समारोह में कुल 8 श्रेणियों को पुरस्कृत किया गया। जिसमें रामपुरा अगुचा खदान की पुरुष टीम ने ओवर ऑल विजेता का खिताब जीता, राजपुरा दरीबा खदान उपविजेता रही और दूसरे उपविजेता के लिए हिंदुस्तान कॉपर और रामपुरा अगुचा खदान की सभी महिलाओं की टीम के बीच शानदार मुकाबला रहा।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


