AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

कटारिया इतने खफा है गजपाल और उनकी टीम से?

Devendra Sharma by Devendra Sharma
October 13, 2025
Punjab Governor Gulabchand Kataria birthday today


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जन्म दिन कार्यक्रमों से पहली बार शहर भाजपा की टीम साइड लाइन

देवेंद्र शर्मा, उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया के 82वें जन्म दिन पर आज सोमवार को उदयपुर शहर व देहात भाजपा के कार्यकर्ताओं की अगुवाई में उदयपुर शहर में दिन भर में कई कार्यक्रम होंगे। कुछ कार्यक्रम मंगलवार को भी रखे गए है। उदयपुर में कटारिया के जन्म दिन पर कार्यक्रम होना कोई नई बात नहीं है, लेकिन इस बार के आयोजन में तस्वीर कुछ बदली-बदली नजर आ रही है। इसमें शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह और उनकी पूरी टीम को कोई तव्वजों नही दी गई है। शहर जिला की टीम में से एक दो लोगों को जरूर याद रखा गया है, हालांकि ये लोग कटारिया के भी विश्वास पात्रों में गिने जाते है।

हर बार कटारिया के जन्म दिन पर होने वाले कार्यक्रमों में प्रमोद सामर मुख्य भूमिका में नजर आते थे उनको भी कोई तव्वजों नहीं दी गई है। Punjab Governor Gulabchand Kataria birthday today हर बार की तरह इस बार भी कटारिया के जन्म दिन पर शहर में होने वाले आयोजनों को लेकर एक सूचीबद्ध कार्यक्रम तैयार किया गया । बकायदा यह भी तय किया गया कि कौनसे कार्यक्रम की जिम्मेदारी कौन-कौन से कार्यकर्ताओं के जिम्मे रहेगी। इनको व्यवस्था प्रमुख नाम दिया गया है। व्यवस्था प्रमुखों की जो लिस्ट बनी है। उसमें भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ और उनकी टीम को कोई तवज्जों नहीं दी गई है। गजपाल की शहर जिला टीम में से एक दो लोगों को जरूर व्यवस्था प्रमुख लोगों में शामिल किया गया है जो कटारिया के वर्षो पूराने खास विश्वास पात्र माने जाते है। Punjab Governor Gulabchand Kataria birthday today

Punjab Governor Gulabchand Kataria birthday today in udaipur

शहर जिला का नामों निशान तक नहीं, देहात को मिला एक कार्यक्रम

कार्यक्रमों की लिस्ट में हर बार कोई न कोई बड़ा कार्यक्रम भाजपा शहर जिला के नाम रहता आया है, लेकिन इस बार के कार्यक्रमों की लिस्ट में दूर-दूर तक भाजपा शहर जिला का नाम नजर नहीं आ रहा। हर बार जिस जगह शहर जिलाध्यक्ष का नाम नजर आया करता था वहां इस बार पूर्व शहर जिलाध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली को तवज्जों दी गई है।

देहात भाजपा के मौजूदा जिलाध्यक्ष पुष्कर तैली और पूर्व अध्यक्ष के नाम एक कार्यक्रम मिला है। इससे लगता है कि कटारिया और गजपाल की शहर जिला टीम के बीच कटुता बहुत ज्यादा बढ़ चुकी है। हालांकि यह बात अलग है कि कटारिया अभी संवैधानिक पद पर है, लेकिन कहीं न कहीं गजपाल के शहर जिलाध्यक्ष बनने के बाद से उनके मन में शहर भाजपा की टीम को लेकर जो नाराजगी पैदा हुई वह और ज्यादा कटुता में तब्दील हो चुकी है।

Punjab Governor Gulabchand Kataria birthday today
कार्ड में नहीं जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह और प्रमोद सामर सहित उनकी टीम के नाम

हर बार सबसे आगे रहते, इस बार इनको भी कोई तवज्जों नहीं

कटारिया के जन्म दिन पर अब तक उदयपुर शहर में जो भी कार्यक्रम हुए उसमें प्रमोद सामर सबसे आगे वाली टीम में नजर आए,लेकिन इस बार कटारिया के जन्म दिन कार्यक्रमों से पूरी तरह से साइड लाइन कर दिया गया है। इसको लेकर भी बड़ी चर्चा बनी हुई है। पूर्व उपमहापौर पारस सिंघवी को भी कोई तवज्जों नहीं दी गई है। हालांकि कटारिया और सिंघवी के बीच विधानसभा चुनाव के बाद से अंदर ही अंदर दूरियां बनी हुई है।

Rajasthan Vidyapeeth University udaipur

सुबह से ही शुरू हो गया जन्म दिन कार्यक्रमों की सिलसिला

कटारिया के जन्म दिन पर आज सुबह 8.15 बजे माछला मगरा कॉलोनी में त्रयंबकेश्वर महादेव मंदिर पर अभिषेक से विभिन्न कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ। आज के कार्यक्रमों में अंतिम कार्यक्रम रात 8 बजे शोभागपुरा क्षेत्र में स्थित एक गार्डन में आयोजित होगा। दो कार्यक्रम मंगलवार सुबह रखे गए है। कटारिया के जन्म दिन पर मंडल और वार्ड स्तरीय भाजपा कार्यकर्ता शामिल हो रहे है।

यह भी पढ़े : क्या यहां से शुरू हुई दूरियां

उदयपुरः भाजपा की नई टीम से भाईसाब की टीम आउट

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .