AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुरः भाजपा की नई टीम से भाईसाब की टीम आउट

Devendra Sharma by Devendra Sharma
August 19, 2025
Reading Time: 2 mins read
udaipur city bjp new team announced gulab chand kataria close circuit leaders not in this team


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बड़ा सवाल: क्या उदयपुर के भाईसाब (गुलाबचंद कटारिया) की टीम के लिए अब झंडे-पोस्टर लगाने का काम ही पाती आएगा ?

क्या शहर भाजपा में अब नया दौर शुरू हो चुका है.! : शहर जिला की नई कार्यकारिणी घोषित

देवेंद्र शर्मा (एआर लाइव न्यूज), उदयपुर। कार्यकर्ताओं के लंबे इंतजार के बाद मंगलवार को उदयपुर भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने अपनी कार्यकारिणी घोषित कर दी। खास बात यह है कि पूर्व शहर विधायक (पंजाब के राज्यपाल) गुलाबचंद कटारिया के सबसे करीबी माने जाने वाले चेहरों को जिला टीम से आउट कर दिया है। नई टीम में तीन महामंत्री और सात उपाध्यक्ष सहित 41 पदाधिकारी बनाए गए है। udaipur city bjp new team announced : gulab chand kataria close circuit leaders not in this team

गुलाबचंद कटारिया वर्तमान में संवैधानिक पद पर काबिज है। ऐसे में राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों में उनका किसी तरह का प्रत्यक्ष हस्तक्षेप नहीं हो सकता, लेकिन शहर जिला की नई टीम के गठन में कटारिया की पसंद-नापसंद को बुरी तरह से नजर अंदाज करते हुए कटारिया के चहेते लोगों को पूरी तरह से आउट कर दिया गया है। नई टीम में शामिल कुछ नाम जरूर ऐसे कॉमन हैं, जिनको चाहे जिसके खाते में जोड़ लो, लेकिन सार यही निकलेगा कि नई टीम से भाईसाब की टीम को आउट कर दिया गया है। इसको लेकर कार्यकर्ताओं में काफी चर्चाएं चल रही है।

udaipur city bjp new team announced gulab chand kataria close circuit leaders not in this team
पार्टी कार्यालय के बाहर शहर जिला की नई टीम और कार्यकर्ता

क्या निगम चुनाव में भी भाईसाब की टीम के लिए झंडे, पोस्टर लगाने का काम ही रहेगा

शहर जिला की नई टीम बन चुकी है। आने वाले समय में उदयपुर नगर निगम के चुनाव होने है। ऐसे में वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए यह कयास लगाया जा सकता है कि आगामी निगम चुनाव में भी पार्षद के टिकट वितरण में भी गुलाबचंद कटारिया की पसंद के चेहरों को उम्मीद अनुरूप तवज्जो मिलनी मुश्किल है। वर्तमान राजनीतिक हालात को देखते हुए यह कहना भी गलत नहीं होगा कि आगामी निगम चुनाव में भाईसाब की टीम के लिए झंडे, पोस्टर लगाने का काम ही बचेगा।

पारस को महामंत्री बनाना मौजूदा शहर विधायक को भी आईना दिखाने के बराबर

विधानसभा चुनाव में उदयपुर शहर विधानसभा सीट से ताराचंद जैन को टिकट मिलने पर तत्कालीन उप महापौर पारस सिंघवी ने गुलाबचंद कटारिया को खुलकर ललकारा और ताराचंद जैन को भी खुलकर आंखे दिखायी। उसके बावजूद आज पारस सिंघवी को शहर जिला टीम में महामंत्री जैसे पद पर काबिज कर अंदर ही अंदर कटारिया और ताराचंद जैन को नापसंद करने वाले उदयपुर के नेताओं ने शहर विधायक को भी आईना दिखाने का काम कर दिया है। कहीं न कहीं यह संदेश देने का प्रयास किया गया है कि शहर भाजपा में अब नया दौर शुरू हो चुका है।

ARL Fashion and Events by anchor Reena Jain

यह है शहर जिला की नई टीम

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ की हरी झंडी मिलने के बाद भाजपा शहर जिलाध्यक्ष ने जिला कार्यकारिणी घोषित की है। इसमें उपाध्यक्ष तख्तसिंह शक्तावत, हंसा माली, जगदीश शर्मा, किरण तातेड़, शंभू गमेती, देवनारायण धाबाई, करणसिंह शक्तावत और दीग्विजय श्रीमाली को बनाया गया है।

इनको बनाया महामंत्री और मंत्री

महामंत्री पारस सिंघवी, देवीलाल, पंकज बोराणा को बनाया गया है। मंत्री पद की जिम्मेदारी प्रकाश अग्रवाल, सपना कुर्डिया, सिद्धार्थ शर्मा, गिरिश शर्मा, हजारी जैन, खुशबू, अशोक शर्मा और तुषार मेहता को दी गई है। कोषाध्यक्ष रवि नाहर को बनाया गया है। इनके अलावा प्रवक्ता, कार्यालय मंत्री, सह कार्यालय मंत्री, सह कोषाध्यक्ष जैसे सहयोगी पदों पर भी नियुक्ति की गई है।

Rajasthan Vidyapeeth University udaipur

नई टीम में संगठन के तय पदों के अलावा भी पदाधिकारी बनाए

मंडल समिति और जिला समिति में शामिल किए जाने वाले पदाधिकारियों के पद नाम को लेकर प्रदेश भाजपा ने कुछ मापदंड तय किए है। इसको लेकर इसी साल 3 मार्च को प्रदेश महामंत्री जितेंद्र गोठवाल ने एक परिपत्र भी जारी किया था। उसमें अध्यक्ष, 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 6 मंत्री, 1 कोषाध्यक्ष और 15 विशेष आमंत्रित सदस्यों को नियुक्त करने का प्रावधान किया गया है। जबकि आज शहर जिला की जो टीम घोषित की गई है, उसमें इन पदों के अलावा भी कई पदों की भरमार नजर आ रही है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsbjp udaipurgajpal singh rathoregulab chand katariagulab chand kataria close circuit leaders not in bjp working committeegulab chand kataria team in udaipurlatest news in hindiparas singhvipramod samarrajasthan newsudaipur bjpudaipur bjp jila karyakariniudaipur bjp shahar jila working committeeudaipur city bjp new team announcedudaipur jila karyakariniUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .