AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

होटल व फर्नीचर शोरूम सीज : यूडीए की कारवाई

Devendra Sharma by Devendra Sharma
October 11, 2025
Reading Time: 2 mins read
UDA seized hotel Rajgharana Manvakheda Udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आरके सर्किल पर दूकानें सीज करने के विरोध में आज हुआ विरोध प्रदर्शन: वर्षों से चल रही इन दुकानों पर त्यौहार से पहले हुई इस कार्यवाही पर लोगों ने यूडीए पर सवाल उठाए

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) ने शनिवार को शहर से सटे मनवाखेड़ा क्षेत्र में कारवाई करते हुए एक होटल और फर्नीचर शोरूम को सीज कर दिया। कृषि भूमि पर 4000 वर्गफीट से अधिक भूमि पर तीन मंजिला निर्माण कर राजघराना होटल एवं रेस्टोरेंट और करीब 6000 वर्ग फीट जमीन पर बिना कोई स्वीकृति और भू रूपांतरण चार मंजिला बिल्डिंग निर्माण कर उसमें फर्नीचर शोरूम संचालित किया जा रहा था। यूडीए ने दोनों ही सीज कर दिए हैं। UDA seized hotel and furniture showroom in udaipur

इधर यूडीए द्वारा आरके सर्किल पर 35 दुकानों को सीज करने के विरोध में आज शनिवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरके सर्किल पर विरोध प्रदर्शन किया, इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चौराहे पर रास्ता रोकने का प्रयास किया तो वहां मौजूद अंबामाता थाना पुलिस के साथ कार्यकर्ताओं की झड़प भी हो गयी।

दीपावली से पहले यूडीए की इस कार्रवाई में द्वेषता नजर आ रही है, जो कि न्यायोचित नहीं

प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि यूडीए की त्यौहार से ठीक पहले हुई इस कार्रवाई के पीछे कोई द्वेषता नजर आ रही है। ये दुकानें यहां वर्षों से चल रही थीं। यूडीए ने पूर्व में सिर्फ नोटिस ही दिए थे, जब यहां ये दुकानें शुरू हुई, तब यूडीए ने कार्रवाई नहीं की। लेकिन 7-8 सालों बाद इन दुकानों पर इस तरह की कार्रवाई करना न्यायोचित नहीं है, वो भी तब जब दीपावली आने वाली है।

दुकानों में त्यौहार के अनुसार माल भरा हुआ था। करवा-चौथ वाले दिन से ही त्यौहारी सीजन का माहौल बनता है, इसी दिन यूडीए की कार्रवाई ने इन सब दुकान संचालकों की कमर तोड़ कर रख दी है। यहां काम करने वाले सैकड़ों लोगों का त्योहार तो खराब हुआ ही है, उन पर अचानक रोजगार का संकट खड़ा हो गया है।

udaipur UDA seized hotel and furniture showroom, congress protest against 35 shop seizure at rk circle

राजघराना होटल एवं रेस्टोरेंट सीज किया

यूडीए आयुक्त राहुल जैन के निर्देश पर राजस्व ग्राम मनवाखेड़ा में राजघराना होटल एवं रेस्टारेंट को सीज किया गया। यहां कृषि भूमि पर तीन मंजिला निर्माण कर राजघराना होटल एवं रेस्टोरेंट संचालित किया जा रहा था। यूडीए के नोटिस के बावजूद निर्माणकर्ता ने निर्माण स्वीकृति एवं भूरूपांतरण संबंधित दस्तावेज यूडीए में पेश नहीं किए। इस कारण इस बिल्डिंग को सीज कर दिया गया। UDA seized hotel and furniture showroom in udaipur

uda seized Shri Sai Furniture Building  Manvakheda seized

नहीं ली स्वीकृति,चार मंजिला फर्नीचर शोरूम बिल्डिंग सीज

मनवाखेड़ा में करीब 6000 वर्ग फीट जमीन पर बिना अनुमति चार मंजिला निर्माण कर लिया गया। इसकी कोई स्वीकृति नहीं ली गई और भू रूपांतरण भी नहीं करवाया गया। इस बिल्डिंग में फर्नीचर शोरूम संचालित किया जा रहा था। नोटिस के बावजूद दस्तावेज पेश नहीं करने पर इस बिल्डिंग को सीज कर दिया गया।

sojatia jewellers udaipur

यह भी पढ़े : दीपावली से पहले अचानक 35 दूकानें कर दी सीज

आरके सर्किल पर 35 दूकानें सीज: यूडीए की बड़ी कार्रवाई
Rajasthan Vidyapeeth University udaipur

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: 35 shop seized at rk circleHotel Rajgharana Manvakheda UdaipurShri Sai Furniture in Manvakheda UdaipurUDA seized hotel and furniture showroom in udaipurUDA seized hotel Rajgharana Manvakheda UdaipurUda sized 35 shops built at RK CircleudaipurUdaipur newsudaipur news updateUdaipur uda seized 35 shops at rk circle udaipurudaipur UDA seized hotel

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .