AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

यूडीए आयुक्त के खिलाफ भाजपा वालों ने मोर्चा खोला: यूडीएच मंत्री खर्रा से की शिकायत

Devendra Sharma by Devendra Sharma
October 7, 2025
Reading Time: 2 mins read
udaipur BJP leaders Complaint to UDH Minister Kharra against UDA Commissioner udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राम निवास मेहता ने सड़कें चौड़ी कीं, राहुल जैन सकड़ी कर नयी समस्या पैदा कर रहे हैं

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) के आयुक्त राहुल जैन के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोलते हुए स्थानीय भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों ने मंगलवार सुबह सर्किट हाउस में नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा को शिकायत की। लोगों ने यह शिकायत भी की कि यूडीए आयुक्त मनमर्जी अपने हिसाब से काम कर रहे, जनता को कुछ समझ ही नहीं आ रहा कि शहर में हो क्या रहा है..! udaipur BJP leaders Complaint to UDH Minister Kharra against UDA Commissioner udaipur

पूर्व उप महापौर महेंद्रसिंह शेखावत के नेतृत्व में खर्रा से मिले भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि यूडीए कमिश्नर ने अपनी मनमर्जी चलाकर उदयपुर शहर को प्रयोगशाल बना रखा है। जनहित के किसी मुद्दे पर न तो जनता की राय ली जाती है, न जनता को कोई जानकारी दी जाती है। शहरी क्षेत्र के अधिकांश सड़कों और चौराहों के किनारे लगातार अतिक्रमण बढ़ते जा रहे। यूडीए में कोई देखने वाला नहीं है। यूडीए ऑफिस के सबसे पास की फतहपुरा-साईफन रोड और फतहपुरा-शोभागपुरा रोड पर कदम-कदम पर अतिक्रमण है। अतिक्रमण हटाने के बजाए दीवारें खड़ी कर शहर के स्वरूप को खराब कर कर नयी समस्या पैदा कर रहे हैं।

महेंद्र सिंह शेखावत ने खर्रा से कहा कि पूर्व आयुक्त रामनिवास मेहता ने उदयपुर में सड़कें चौड़ी करने का काम किया। वो बराबर फिल्ड में जाते रहते थे। वर्तमान आयुक्त राहुल जैन जो अच्छी सड़कें है, उनको भी सकड़ा करने का काम कर रहे हैं। ये फिल्ड में नहीं जाते, उसका यह परिणाम है और इनकी इस कार्य प्रणाली को बाद में उदयपुर की जनता भुगतेगी। शेखावत ने फतहपुरा-आरके सर्कल रोड का उदाहरण देते हुए कहा कि इस व्यस्तम मार्ग पर यूडीए रोड सीमा में पक्की दीवारें बनाकर रोड़ को सकड़ा कर रहा है। इस काम को तत्काल रूकवाया जाए।

यूडीए का बचकाना तर्क

शेखावत बोले कि यूडीए वाले इतना बचकाना तर्क दे रहे हैं कि यहां ठेले खड़े होते हैं, इसलिए दीवार बना रहे हैं। यूडीए के इस तर्क से ही उसकी निष्क्रियता दिखती है कि अतिक्रमण कर खड़े होने वाले ठेलों को हटाने के बजाए वे दीवार खड़ी कर रहे हैं। ऐसे तो यूडीए को पूरे शहर में दीवारें खड़ी करनी पड़ेंगी।

कुछ नेताओं के सामने हाजरी भरवाने से कोई अच्छा नहीं हो जाता

महेंद्रसिंह शेखावत ने मंत्री झाबरसिंह खर्रा से कहा कि कोई अफसर कुछ नेताओं के सामने बराबर हाजरी भरवाने से अच्छा नहीं हो जाता। भाजपायी जब यूडीए आयुक्त की मंत्री से शिकायत कर रहे थे तब शहर विधायक ताराचंद जैन और राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया भी मौजूद थे। एक के बाद एक शिकायतों की बाढ़ आती देख शहर विधायक चुपचाप सुनते रहे।

sojatia jewellers udaipur

अवैध निर्माण शिकायत आती तो अधिकारियों की लॉटरी खुल जाती

शेखावत और भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि यूडीए में किसी अवैध निर्माण की शिकायत करने पर कार्रवाई तो नहीं होती है, उल्टा अधिकारियों की लॉटरी खुल जाती। अवैध निर्माण कुछ दिन में वैध हो जाता है। कार्यकर्ताओं ने मंत्री के सामने सवाल उठाया कि क्या बिना मिलीभगत के यह संभव हो सकता है। अफसर कार्रवाई करने की बजाय सामने वाले को यह जरूर बता देते है कि आपकी शिकायत तो उस व्यक्ति ने की है। भाजपा कार्यकर्ता प्रेम ओबरावल ने बताया कि मंत्री से मुलाकात के दौरान भाजपा के जगदीश सुथार, तुषार मेहता, सिद्धार्थ शर्मा, मंडल अध्यक्ष मुकेश जोशी, अशोक शर्मा, मनोहर डांगी, यशवंत सांवरिया, जीतू डांगी, हीरालाल डांगी और लक्ष्मण माली सहित वार्ड और मंडल स्तरीय कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Rajasthan Vidyapeeth University udaipur

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsIAS Rahul Jainlatest news in hindiRajasthanrajasthan newsRAM NIVAS MEHTARAM NIWAS MEHTAUDA Commissioner Rahul JainUDA udaipurudaipurudaipur BJP leaders Complaint to UDH Minister Kharra against UDA Commissioner udaipurudaipur development authorityUdaipur newsudaipur news updateudaipur UDAudh minister Jhabar Singh KharraUDH Minister Kharra

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .