AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

बिहार विधानसभा चुनाव : दो चरणों में होंगे चुनाव

Devendra Sharma by Devendra Sharma
October 6, 2025
Reading Time: 1 min read
Bihar Assembly election 2025


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
  • मतदान 6 और 11 नवंबर 2025 को होगा, परिणाम 14 को आएंगे
  • सात राज्यों में आठ सीटों पर विधानसभा उप चुनावों की भी हुई घोषणा, राजस्थान में अंता सीट पर होंगे उप चुनाव

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। भारत निर्वाचन आयोग ने आज सोमवार को बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। बिहार में दो चरणों में 6 नवंबर और 11 नवंबर को मतदान होगा। मतगणना 14 नवंबर को होगी। पहले चरण में 121 सीटों और दूसरे चरण में 122 सीटों पर मतदान होगा। राजस्थान के बारां जिले की अंता सीट सहित देश के सात राज्यों में होने वाले विधानसभा उप चुनाव की घोषणा भी कर दी गई है। Bihar Assembly election 2025

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए बताया कि बिहार में पहले चरण के चुनाव की अधिसूचना 10 अक्टूबर 2025 को जारी होगी। 17 अक्टूबर तक नामांकन होंगे। 18 को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 20 अक्टूबर तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। पहले चरण के लिए वोटिंग 6 नवंबर को होगी। Bihar Assembly election 2025

दूसरे चरण की अधिसूचना 13 अक्टूबर को जारी होगी। 20 अक्टूबर तक नामांकन होंगे। 21 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 23 अक्टूबर तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। दूसरे चरण के चुनाव में वोटिंग 11 नवंबर को होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि 16 नवंबर 2025 से पहले बिहार विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

sojatia jewellers udaipur

विधानसभा उप चुनाव : मतदान 11 नवंबर को

चुनाव आयोग ने राजस्थान, जम्मू कश्मीर, झारखंड, तेलंगाना, पंजाब, मिजोरम और ओडिशा में आठ सीटों पर होने वाले विधानसभा उप चुनाव की तारीखों की घोषणा भी कर दी है। राजस्थान के बारां जिले की अंता सीट पर होने वाले उप चुनाव के लिए 13 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी। 21 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल होंगे। 27 तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। मतदान 11 नवंबर को मतदान होगा। मतगणना 14 नवंबर को होगी। बीजेपी विधायक कंवरलाल मीणा की सदस्यता रद्द होने के बाद अंता विधानसभा सीट खाली हुई है।

Rajasthan Vidyapeeth University udaipur

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsBihar Assembly ElectionBihar Assembly election 2025By-elections 2025 rajasthanBye Election 2025Bye Election rajasthanlatest news in hindinational newsRajasthan By-electionsrajasthan newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .