AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

राजस्थान में ऐसे बरस रहे बादल जैसे मानसून का दौर हो

Devendra Sharma by Devendra Sharma
September 30, 2025
Reading Time: 2 mins read
archi group of builders udaipur archi aishwarya


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

24 घंटों में नावा और नवलगढ़ में चार-चार इंच बारिश

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। मानसून के विदा होने के बावजूद बंगाल की खाड़ी से बने सिस्टम से राजस्थान के कई जिलों में पिछले 24 घंटों में तेज और कुछ जगह भारी बारिश दर्ज की गई। उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। Heavy Rainfall in Didwana Kuchaman Nawa rajasthan

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में डीडवाना-कुचामन जिले के नावा में सर्वाधिक 102 मिलीमीटर यानी चार इंच बारिश हुई। लाडनू में 52 जबकि झुंझुनू के नवलगढ़ में 95, ब्यावर में 52 कोटा के पिपलदा में 54 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मानसून के विदा होने के बाद इन दिनों हो रही बारिश से गर्मी से राहत मिली है। उदयपुर संभाग में कई जलाशयों में पानी की आवक भी बनी हुई है। स्वरूपसागर पर अभी भी हल्की चादर चल रही है। Heavy Rainfall in Didwana Kuchaman Nawa rajasthan

यहां भी हुई तेज बारिश

पिछले 24 घंटों में गुलाबपुरा भीलवाड़ा 38, कारोई कला 37, हुरडा 31, चुरू सुजानगढ़ 40, बिदासर 33, सीकर लक्ष्मणगढ़ 62, धोद 47, फतेहपुर 29, खंडेला 26, श्रीगंगानगर श्रीकरणपुर 24 और प्रतापगढ़ के दलोट में 22 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इनके अलावा भी राजस्थान में कई जगह हल्की बारिश हुई है।

sojatia jeweller udaipur

आज भी तेज बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार आज 30 सितंबर को शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, जोधपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में बारिश होने की प्रबल संभावना है। आज शेखावाटी क्षेत्र व आसपास में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। हल्की-मध्यम बारिश की गतिविधियां आगामी 3-4 दिन कुछ भागों में जारी रहने की संभावना है। उदयपुर सहित संभाग के कई क्षेत्रों में आज भी सुबह से बादलों की मौजूदगी नजर आ रही है।

Rajasthan Vidyapeeth University udaipur

6 अक्टूबर से बारिश की गतिविधियां फिर से बढ़ेगी

बंगाल की खाड़ी में आगामी 24 घंटों में एक नया कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। साथ ही एक नया पश्चिमी विक्षोभ 5-8 अक्टूबर को सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से राज्य में पुनः 6 से 8 अक्टूबर के दौरान बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsHeavy Rainfall in Didwana Kuchaman Nawa rajasthanHeavy Rainfall Jhunjhunu Nawalgarhimd update monsoon 2025latest news in hindimonsoon withdrawal 2025 udaipur rajasthanrain in udaipurrain Udaipurrajasthan newsudaipur news updateUdaipur Weather Forecast

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .