एआर लाइव न्यूज। फिलीपींस से चीन तक तबाही मचा रहे सुपर तूफान रागासा की जद में आने से 14 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग लापता है। हांगकांग में तेज हवाओं और बारिश ने कहर बरपाया हुआ है। झील फट गयी है, सड़कों, घरों, होटलों में पानी घुस गया है, कई इलाकों में काफी ज्यादा नुकसान हुआ है। चीन मंत्रालय के अनुसार तूफान के बुधवार देर रात तक झुहाई और झानजियांग के बीच ग्वांगडोंग तट पर पहुंचने की आशंका है। Super Typhoon Ragasa in south china taiwan hong kong
सुपर तूफान रागासा धीरे-धीरे हॉन्गकॉन्ग से दूर तो जा रहा है, लेकिन तेज हवाओं का कहर जारी रहेगा। तटीय क्षेत्रों में उंची और तेज लहरें उठ रही हैं। इससे तटीय इलाकों में बाढ़ के हालात उत्पन्न हो गए हैं। ताइवान में रागासा के द्वीप पर आने के बाद पूर्वी हुआलिएन काउंटी में दशकों पुराने झील फटने से हालात और बिगड़ गए हैं, इसमें करीब 14 लोग मारे गए, जबकि कई लापता हैं।
दक्षिण चीन में व्यावसाय, दुकानें, ऑफिस, स्कूल और कॉलेज बंद
चीन के मुख्यभूमि क्षेत्र के अधिकारियों ने देश के दक्षिणी हिस्से के कम से कम 10 शहरों में व्यवसायों और स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है, इससे करोड़ों लोग प्रभावित हुए हैं।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


