AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर में हुई वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन: देश-विदेश के 7000 धावकों ने लिया हिस्सा

Lucky Jain by Lucky Jain
September 21, 2025
Reading Time: 2 mins read
Vedanta Zinc City Half Marathon held in Udaipur 7000 runners from India and abroad participated


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
  • धावकों का उत्साह देखकर शहरवासियों में रही खूब चर्चा
  • उदयपुर की यह मैराथन विश्व मानचित्र पर अंकित : वैश्विक मैराथन कैलेंडर में सूचीबद्ध
  • हर फिनिशर को मिला जिंक से बना मेडल : रन फॉर जीरो हंगर के उद्देश्य से दौड़े धावक

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर में रविवार सुबह वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन का सफल आयोजन हुआ। अलसुबह बड़ी संख्या में धावक मैराथन में हिस्सा लेने के लिए फील्ड क्लब पहुंच गए। देश-विदेश से आए करीब 7000 धावकों ने इस हाफ मैराथन में हिस्सा लिया। Vedanta Zinc City Half Marathon held in Udaipur: 7000 runners from India and abroad participate

हिंदुस्तान जिंक द्वारा आयोजित इस वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन में सुबह 5.30 बजे जब 21 किलोमीटर के रन के लिए मैराथन शुरू हुई तो लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। बच्चे, बुजुर्ग और जवान, एथलीट और महिलाएं सभी ने ट्रैक सूट और शूज में जब दौड़ शुरू की तो मानो शहर ही नयी उर्जा से भर गया हो। खासबात रही कि देश-विदेश में हुई कई मैराथन में हिस्सा ले चुके हिंदुस्तान जिंक के सीईओ अरूण मिश्रा ने भी इस मैराथन में हिस्सा लिया और 21 किमी की दौड़ पूरी की। उनके उत्साह ने सभी अतिथियों में भी दौड़ने का जोश भर दिया। वीडियो में देखें – वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन में प्रतिभागियों का उत्साह:-

तीन श्रेणियों में दौड़े प्रतिभागी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज के मंत्र के साथ 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन, 10 किमी की कूल रन और 5 किमी के ड्रीम रन के लिए 7000 से अधिक धावकों को रवाना किया गया। रेस विद चैंपियन्स में जब डिफ्रेंट एबल्ड बच्चों ने दौड़ लगायी तो उनके जोश को देखकर सभी ने उनकी तारीफ की।

उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत, शहर विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, कलेक्टर नमित मेहता, आयुक्त नगर निगम अभिषेक खन्ना, मुख्य वन संरक्षक सुनील छिद्रि, हिन्दुस्तान जिंक सीईओ अरुण मिश्रा, सीओओ किशोर एस, सीएफओ संदीप मोदी, हेड सीएसआर वेदान्ता अनुपम निधि, हेड कॉरपोरेट कम्युनिकेशन मैत्रेयी सांखला, हेड एक्सटर्नल अफेयर्स सौरव डिंडा, फील्ड क्लब सचिव उमेश मनवानी और एबीसीआर के मनोज सोनी ने हरी झंडी दिखाकर प्रतिभागियों को मैराथन के लिए रवाना किया।

Vedanta Zinc City Half Marathon held in Udaipur -1

उदयपुर सहित देश के कई राज्यों से आए एथलीट ग्रुप्स ने भी लिया हिस्सा

मैराथन में बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं, युवा, एथलीट सभी ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। जिसने इस मैराथन को और खास बना दिया। महाराणा प्रताप सीनियर सिटीजन ग्रुप के बुजुर्ग, दिव्यांग एथलीट, बच्चे, महिला फिटनेस ग्रुप्स सहित उदयपुर की कई बड़ी कंपनियों के प्रोफेशल्स भी मैराथन में हिस्सा लेने पहुंचे। अहमदाबाद, वडोदरा, नागपुर, मुंबई, दिल्ली, गुरुग्राम, इंदौर सहित अन्य राज्यों से भी दौड़ और फिटनेस ग्रुप्स ने इस मैराथन को सामूहिक रूप से हिस्सा लिया।

Vedanta Zinc City Half Marathon held in Udaipur

मैराथन में देवाराम, मदीना, रोहित और सूरज बने विजेता

21 किलोमीटर पुरुष वर्ग में की कड़ी प्रतिस्पर्धा में देवा राम ने जीत हासिल की, जबकि विनित कुमार ने प्रथम रनर अप का स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में मदीना पॉल ने जीत हासिल की, जबकि सोनल सुखवाल ने प्रथम रनर अप और भूमि नेगी ने द्वितीय रनर अप का स्थान प्राप्त किया।

10 किलोमीटर पुरुष वर्ग में की चुनौती में रोहित बंसीवाल ने जीत हासिल की, जबकि सुरेश ने प्रथम रनर अप और घासीराम ने द्वितीय रनर अप का स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में सूरज ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया, जबकि उर्वशी पटेल ने प्रथम रनर अप और हिमानी ने द्वितीय रनर अप का स्थान प्राप्त किया।

Vedanta Zinc City Half Marathon held in Udaipur -1

हर धावक को मिला शुद्ध जिंक से बना मेडल

हिन्दुस्तान जिंक सीईओ अरुण मिश्रा ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी के कारण वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन को वैश्विक धावक मानचित्र में पहचाना जा रहा है। प्रत्येक फिनिशर को हिन्दुस्तान जिंक के शुद्ध जिंक से बना एक विशेष मेडल देकर सम्मानित किया गया। अनिल अग्रवाल फाउंडेशन के सहयोग से नंदघर की रन फॉर जीरो हंगर पहल का समर्थन करते हुए, मैराथन ने हजारों बच्चों को पोषण पैक से पोषित करने में मदद की। ताकि एक स्वस्थ, कुपोषण-मुक्त समाज को बल मिले।

वैश्विक मैराथन कैलेंडर में सूचीबद्ध वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन

एसोसिएशन ऑफ इंटरनेशनल मैराथन और डिस्टेंस रेस (एआईएमएस) द्वारा प्रमाणित और वैश्विक मैराथन कैलेंडर में सूचीबद्ध होने से वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन ने एक प्रमुख खेल आयोजन के रूप में अपना स्थान बना लिया है। Vedanta Zinc City Half Marathon held in Udaipur: 7000 runners from India and abroad participate

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: Anybody can runar live newsAssociation of International Marathons and Distance Races (AIMS)Half Marathon in udaipurlatest news in hindiRajasthanrajasthan newsudaipurUdaipur newsudaipur news updateVedanta Hindustan Zincvedanta hindustan zinc city half marathon 2025Vedanta Zinc City Half MarathonVedanta Zinc City Half Marathon held in UdaipurVedanta Zinc City Half Marathon held in Udaipur 7000 runners from India and abroad participateZinc City Half Marathon

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .