AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

बदला लेने की फिल्मी कहानी: 15 कारतूसों के साथ तीन गिरफ्तार

Lucky Jain by Lucky Jain
September 19, 2025
Reading Time: 2 mins read
udaipur hiran magri police arrested three accused with 15 cartridge -


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एक ने तांत्रिक विधि के झांसे में गवाएं 5 लाख, तो दूसरा पारिवारक संपत्ति विवाद से था परेशान: बदला लेने के लिए बिछाए जाल में खुद फंस गए

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। कहावत है कि दूसरों के लिए खोदे गए गड्ढे में अक्सर इंसान खुद गिर जाता है, ऐसा ही एक वाक्या उदयपुर की हिरणमगरी थाना पुलिस के सामने एक कार्रवाई के दौरान आया। जब हिरणमगरी पुलिस ने तीन युवकों को 15 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। इन युवकों में दो सगे भाई हैं और तीसरा इनका परिचित। इनसे पूछताछ हुई तो बड़ी ही रोचक और अजीब घटना सामने आयी। इन्होंने ये कारतूस किसी वारदात के लिए नहीं, बल्कि किन्हीं दो लोगों को कारतूस रखने के मामले में फंसाने के षडयंत्र के तहत खरीदे थे। udaipur hiran magri police arrested three accused with 15 live cartridge

थानाधिकारी भरत योगी ने बताया कि उदयपुर जिले के कानोड़ में अमरपुरा निवासी दो सगे भाई रमेश चंद्र लोहार और कैलाश चन्द्र लोहार पुत्र पन्ना लाल लोहार और इनके गांव के परिचित सुरेन्द्र सिंह शक्तावत पुत्र गटू सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 15 जिंदा कारतूस और एक बाइक बरामद की है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि दोनों भाई रमेश और कैलाश पास के गांव के एक तांत्रिक मोहनदास वैष्णव से बदला लेना चाहते थे और सुरेन्द्र सिंह परिवार के भाई हिम्मत सिंह से परेशान चल रहे था और सबक सिखाना चाहता था।

प्लानिंग पूरी करते, इससे पहले धरे गए

थानाधिकारी ने बताया कि तीनों आरोपियों ने मिलकर योजना बनायी कि जिंदा कारतूस खरीदकर लाएंगे और मौका मिलने पर मोहनदास और हिम्मत सिंह की गाड़ियों में रखकर पुलिस को इसकी सूचना देंगे। पुलिस इन दोनों को आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर लेगी, इस तरह आरोपी मोहनदास और हिम्मत सिंह को झूठे मुकदमें में फंसाकर बदला लेना चाहते थे। इसी मंशा से इन्होंने 15 जिंदा कारतूस कहीं से खरीदे। ये तीनों बनायी प्लानिंग को अमल कर पाते, इससे पहले हिरणमगरी पुलिस की गिरफ्त में आ गए। इस कार्रवाई में कांस्टेबल कल्पेश पटेल और विजय सिंह की मुख्य भूमिका रही है।

udaipur hiran magri police arrested three accused with 15 cartridge -

रमेश चन्द्र के 5 लाख रूपए तांत्रिक ने हड़प लिए थेत्र

रमेश चंद्र लोहार कानोड़ के ही सोढाणा गांव निवासी तांत्रिक मोहन दास वैष्णव से मिला था। एक वर्ष पहले तांत्रिक विधि के जरिए रूपए डबल करने का झांसा देकर मोहनदास ने रमेश चन्द्र से 5 लाख रूपए हड़प लिए। पिछले एक वर्ष से रमेश मोहनदास से उसके 5 लाख रूपए वापस मांग रहा था, लेकिन तांत्रिक मोहनदास टालमटोल करता था। इसलिए रमेश मोहनदास वैष्णव से बदला लेना चाहता था।

परिवार के संपत्ति विवाद के कारण भाई को फंसाना चाहता था सुरेन्द्र सिंह

सुरेन्द्र सिंह शक्तावत अपने परिवार के भाई हिम्मत सिंह शक्तावत से परेशान था। हिम्मत सिंह ने गांव में मकान व जमीन पर कोर्ट से स्टे लिया हुआ हैं, इससे सुरेन्द्र सिंह मकान निर्माण नहीं करा रहा है और परेशान था। इसलिए सुरेन्द्र हिम्मत सिंह को झूठे मुकदमे में फंसाकर उसे सबक सिखाना चाहता था।

Rajasthan Vidyapeeth University udaipur

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newscartridgecrime in udaipurlatest news in hindiRajasthanrajasthan newsrevenge filmy storyrevenge storyudaipurudaipur hiran magri policeudaipur hiran magri police arrested three accused with 15 live cartridgeudaipur inspector bharat yogiUdaipur newsudaipur news updateUdaipur Police

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .