उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। अमेरिकन इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस के सर्जरी विभाग की मेजबानी में इंडियन एसोसिएशन ऑफ गेस्ट्रोइंस्टेस्टिनल एंडोसर्जन्स की तीन दिवसीय फैलोशिप कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें लेप्रोस्कॉपी से हर्निया के ऑपरेशन की बारीकियों का प्रशिक्षण दिया गया। देशभर के 70 जनरल एवं लेप्रोस्कॉपिक सर्जन्स प्रशिक्षण प्राप्त कर हर्निया की लेप्रोस्कॉपी से सर्जरी कर मरीजों को लाभांवित करेंगे। 70 surgeons completed fellowship in laparoscopic hernia surgery in american international institute of medical sciences udaipur
इंडियन एसोसिएशन ऑफ गेस्ट्रोइंस्टेस्टिनल एंडोसर्जन्स की लेप्रोस्कॉपिक हर्निया लाइव सर्जरी वर्कशॉप अमेरिकन इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस से अधिकृत जीबीएच जनरल हॉस्पिटल के ऑपरेशन थिएटर व मेडिकल कॉलेज सभागार में इसका सीधा प्रसारण हुआ। एसोसिएशन के प्रेसीडेंट रांची से डॉ. सतीश मिंडा, सचिव कन्याकुमारी से डॉ. शिवा कुमार, फाल्स बोर्ड के चेयरमैन मुंबई से डॉ. रमेश पूंजानी, डॉ. एके कृपलानी, डॉ. विशाल सोनी, डॉ. जया माहेश्वरी, डॉ. ब्रजेश, डॉ. कलाईवानी, डॉ. सोनार, डॉ. अरूनीमा, डॉ. शशांक सहित देशभर के जाने माने 20 लेप्रोस्कॉपिक सर्जन्स ने अपने अनुभव हर्निया के विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षणार्थी सर्जन्स से साझा किए।
पीजी स्टूडेंट्स ने पेपर प्रजेंट किए
कार्यशाला में देशभर के 70 से अधिक पीजी कर रहे मेडिकल स्टूडेंट्स को भी पेपर व पोस्टर प्रदर्शन का अवसर दिया गया। आयोजन समिति के चेयरमैन ले. जनरल डॉ. संगीता तिवारी व सचिव डॉ. राजेश अग्रवाल ने बताया कि कार्यशाला में 32 लेक्चर, लिखित व मौखिक परीक्षा सत्र का आयोजन हुआ। दूसरे दिन के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आरएनटी मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. विपिन माथुर, वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. एसके कौशिक थे।
बतौर अतिथि वरिष्ठ सर्जन डॉ. एफएस मेहता, डॉ. एस.पी. गुप्ता, डॉ.के.सी. व्यास थे। जीबीएच ग्रुप डायरेक्टर डॉ. आनंद झा, डायरेक्टर डॉ. सुरभि पोरवाल, एम्स डीन डॉ. विनय जोषी , डॉ. गरिमा मेहता मंचासीन रहे। डॉ. एम.एम. मंगल को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


