एआर लाइव न्यूज ने जनहित में उठाया था मुद्दा: राज्य सरकार के निर्देश पर सम्मिलित किए नए वार्ड
- उदयपुर नगर निगम में अब 80 वार्ड के अनुसार जारी होगा संशोधित कार्यक्रम
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राज्य सरकार के निर्देश पर 17 सितंबर से शुरू हो रहे शहरी सेवा शिविर के तहत उदयपुर नगर निगम सीमा में शामिल हुए 48 गांवों के लिए भी नगर निगम ही शिविर आयोजित करेगा। इन 48 गांवों के शिविर को लेकर इतने दिन उलझन की स्थिति बनी हुई थी। शनिवा को राज्य सरकार ने आदेश जारी कर स्थिति स्पष्ट कर दी। एआर लाइव न्यूज ने भी जनहित में यह मुद्दा उठाते हुए सरकार का इस ओर ध्यान दिलाया था। udaipur nagar nigam will organise shahri seva shivir from 17 sep for all with villages recently included in the nagar nigam
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर शुरू किए जाने वाले शहरी सेवा शिविर अब 17 सितंबर से प्रारंभ किए जाएंगे, साथ ही निगम में सम्मिलित किए गए नए क्षेत्र में भी शिविर का आयोजन किया जाएगा। आयुक्त खन्ना के अनुसार राज्य सरकार द्वारा आदेश जारी कर निगम में सम्मिलित किए गए नए क्षेत्र गांवों में भी शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिससे नए वार्डों को भी विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जा सके।
नगर निगम के 80 वार्ड के अनुसार जारी होगा नया शिड्यूल
निगम द्वारा अब 80 वार्ड के लिए नया सर्कुलर जारी किया जाएगा। सर्कुलर में किस वार्ड का कब एवं कहां शिविर का आयोजन किया जाएगा उसमें विस्तृत जानकारी दी जाएगी। आयुक्त ने शहरवासियों से अपील की है कि 17 सितम्बर से लगने वाले शहरी सेवा शिविर में भाग लेकर योजनाओं का लाभ लें।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


