AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुरः मकान मालिक ने किराएदार की हत्या की, चाकू के वार से युवक की मौत, उसकी पत्नी घायल

Lucky Jain by Lucky Jain
September 12, 2025
Reading Time: 1 min read
Udaipur Landlord murder his tenant by stabbing man wife injured in surajpol area udaipur city


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर शहर के अस्थल मंदिर के पास की घटना

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर शहर के सूरजपोल थाना क्षेत्र के अस्थल मंदिर क्षेत्र में आज शुक्रवार शाम बंसल मेडिकल स्टोर के पास एक मकान मालिक ने किराएदार युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मकान मालिक दिनेश बंसल ने किराएदार दंपत्ति पर हमला किया, जिसमें युवक नरपत सिंह की मौत हो गयी, जबकि उसकी पत्नी काली बाई घायल हुई है। मकान मालिक आए दिन किराएदार से किसी न किसी बात पर झगड़ा करता था, तीन दिन पहले उसने किराएदार युवक के घर का लाइट कनेक्शन ही काट दिया था। आज फिर किसी बात पर झगड़ा करने पहुंचा और चाकू से हमला कर दिया। Udaipur: Landlord murder his tenant by stabbing man wife injured in surajpol area udaipur city

सूचना पर डीएसपी छगन पुरोहित, थानाधिकारी रतन सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। आरोपी मकान मालिक अस्थल मंदिर क्षेत्र निवासी दिनेश बंसल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

तीन दिन पहले लाईट कनेक्शन काटा, आज हत्या ही कर दी

थानाधिकारी रतन सिंह ने बताया कि मकान मालिक के हमले में मूलतः उदयपुर में सायरा के जोरमा गांव निवासी नरपत सिंह (30) पुत्र अमर सिंह की मौत हुई है, जबकि उसकी पत्नी काली बाई घायल है। नरपत सिंह उदयपुर में मजदूरी का काम करता था। एक-दो महीने पहले ही नरपत सिंह ने दिनेश बंसल से किराए पर मकान लिया था और पत्नी कालीबाई के साथ उस मकान में रह रहा था। दिनेश बंसल लालची प्रवृति का व्यक्ति है और आए दिन वह किराएदार नरपत सिंह से किसी न किसी बात पर झगड़ा करता रहता था।

तीन दिन पहले लाईट बिल को लेकर उसने नरपत सिंह के घर का लाईट कनेक्शन काट दिया और काफी झगड़ा किया। उस दिन तो बात शांत हो गयी, आज फिर किसी बात पर दिनेश बंसल और नरपत सिंह में कहासुनी हुई, इस दौरान दिनेश बंसल ने नरपत सिंह के छाती में चाकू मार दिया। चाकू लगने से नरपत सिंह का हार्ट पंचर हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। बीचबचाव में आयी नरपत की पत्नी काली बाई पर भी दिनेश बंसल ने चाकू से हमला किया और फिर मौके से फरार हो गया। दिनेश बंसल को हिरासत में ले लिया गया है। वहीं चाकू लगने से घायल हुई काली बाई को हॉस्पिटल भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गयी है।

कलेक्ट्री में संदिग्ध वस्तु लेकर पहुंचा था आरोपी

कुछ महीने पहले यही आरोपी दिनेश बंसल कलेक्ट्री परिसर में भी संदिग्ध वस्तु लेकर घुस गया था। तब पुलिस ने उसे पकड़ लिया था।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newscrime in udaipurcrime in udaipur citylatest news in hindimurder in udaipurRajasthanrajasthan newssurajpol police station udaipurudaipurudaipur cityUdaipur newsudaipur news updateudaipur surajpol police arrest murder accusedUdaipur: Landlord killed tenantUdaipur: Landlord murder his tenant by stabbingUdaipur: Landlord murder his tenant by stabbing man wife injured

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .