AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Udaipur

उदयपुर: फैक्ट्री में काम कर रही महिला मशीन के रोलर में फंसी, दर्दनाक मौत

Lucky Jain by Lucky Jain
September 11, 2025
Reading Time: 1 min read
Udaipur woman died in soapstone factory after got stuck in the machine roller


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर जिले के डबोक थाना क्षेत्र में गुडली स्थित रीको इंडस्ट्रियल एरिया स्थित मिनरल्स फैक्ट्री में काम कर रही एक महिला की मशीन के रोलर में फंसने से मौत हो गयी। काम करते समय महिला की साड़ी मशीन के रोलर में फंसी, जिससे महिला साड़ी सहित रोलर में फंस गयी। महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।

मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने फैक्ट्री मालिक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाइश की। दोनों पक्षों के बीच 11 लाख रूपए मुआवजा राशि पर सहमति बनी है, जिसके बाद ग्रामीण शव लेने को तैयार हुए।

दो साल पहले फैक्ट्री में महिला के पति का हाथ कट गया था

पुलिस ने बताया कि हादसे में प्रतापगढ़ निवासी रेखा पत्नी मानसिंह की मौत हुई है। महिला और उसका पति सोपस्टोन की फैक्ट्री में काम करते थे। बुधवार तड़के महिला फैक्ट्री में काम कर रही थी, तभी उसकी साड़ी मशीन के रोलर में फंस गयी और वह साड़ी के साथ मशीन में खिंचती चली गयी। इससे महिला का पेट कट गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।

ग्रामीणों ने बताया कि दो साल पहले महिला के पति का भी फैक्ट्री में काम करते समय हाथ कट गया था। महिला के परिवार में दो बच्चे भी हैं। परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी महिला ही संभाल रही थी। पीड़ित परिवार को फैक्ट्री मालिक द्वारा 11 लाख रूपए मुआवजा राशि देने पर सहमति बनी है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsdabok udaipurgudli industrial area dabok udaipurlatest news in hindimachine roller accident in udaipurRajasthanrajasthan newsudaipurUdaipur newsudaipur news updateUdaipur: woman died in soapstone factory after got stuck in the machine roller

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .