AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Rajasthan

धरोहर संरक्षण: हिन्दुस्तान जिंक और राजस्थान धरोहर प्राधिकरण में 85 करोड़ का एमओयू

Lucky Jain by Lucky Jain
September 10, 2025
Reading Time: 1 min read
Hindustan Zinc rs 85 Crore MoU with Rajasthan Heritage Authority for restoration of Poonchari ka Lautha, Deeg rajasthan


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

परियोजना में पूंछरी का लौठा, डीग का होगा जीर्णोद्धार

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। प्रदेश में धरोहर संरक्षण के लिए वेदांता समूह की कंपनी हिन्दुस्तान जिंक ने बुधवार को राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए। तीन वर्षों की अवधि के लिए हस्ताक्षरित इस एमओयू के तहत डीग स्थित पूंछरी का लौठा में हेरिटेज कॉरिडोर के विकास में सीएसआर के जरिए 85 करोड़ रूपये की वित्तीय सहायता की जाएगी। Hindustan Zinc rs 85 Crore MoU with Rajasthan Heritage Authority for restoration of Poonchari ka Lautha, Deeg rajasthan

एमओयू पर राजस्थान राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के सीईओ रामरतन एवं हिन्दुस्तान जिंक के सीईओ अरुण मिश्रा ने राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर वेदांता ग्रुप एवं हिंदुस्तान जिंक की सीएसआर हेड अनुपम निधि, हिन्दुस्तान जिंक के सीओओ किशोर एस, हेड कार्पोरेट अफेयर्स सौरव डीन्डा एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Hindustan Zinc rs 85 Crore MoU with Rajasthan Heritage Authority for restoration of Poonchari ka Lautha, Deeg rajasthan

पूंछरी का लौठा की धार्मिक और सांस्कृतिक रूप में है खास पहचान

इस एमओयू का उद्देश्य ऐतिहासिक स्थलों को नया रूप देना और वहां विकास करना है। इसमें बॉटनिकल गार्डन, परिक्रमा मार्ग में सुधार और आने वाले लोगों के लिए सुविधाएं सहित अन्य विकासकार्य शामिल होंगे। यह स्थान धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से बहुत खास है, क्योंकि यह गोवर्धन पहाड़ी का हिस्सा मानी जाती है। ब्रज सांस्कृतिक परिदृश्य के भीतर डीग में पूंछरी का लौठा में स्थित पवित्र गोवर्धन पर्वत की पूंछ और गोवर्धन परिक्रमा के एक प्रमुख पड़ाव को चिह्नित करते हुए, यह स्थल गहन आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व रखता है।

हिन्दुस्तान जिंक के सीईओ और पूर्णकालिक निदेशक अरुण मिश्रा ने कहा कि विरासत समुदायों को उनकी जड़ों से जोड़ती हैं, और पहचान को मजबूत करती है। इन सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और पुनरुद्धार न सिर्फ पर्यटकों के अनुभव को बेहतर बनाएगा, बल्कि स्थानीय समुदायों को लाभान्वित करेगा।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsDeeg rajasthanhindustan zincHindustan Zinc rs 85 Crore MoU with Rajasthan Heritage AuthorityHindustan Zinc rs 85 Crore MoU with Rajasthan Heritage Authority for restoration of Poonchari ka Lauthalatest news in hindiPoonchari ka LauthaPoonchari ka Lautha Deeg rajasthanRajasthanRajasthan Heritage Authorityrajasthan newsudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .